Samsung ने अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है । जिसमें 6.7 इंच Display, 50MP प्राइमरी कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3, 6000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए है । आइए हम जानते है इस स्मार्टफोन की जानकारी ।
Samsung Galaxy M47 Full Review In Hindi
Design & Look : Samsung का यह मोबाइल देखने में काफी आकर्षित लगता है । मोबाइल का बैक पैनल एल्यूमिनियम फ्रेम से बना है जो mate फिनिशिंग जैसी शाइन मारते हुआ दिखता है।इसके कॉर्नर कर्व्ड किए हुए है जिससे यह काफी शार्प लगता है। मोबाइल का वजन 206 ग्राम है।जो आज के समय के सभी मोबाइल के साथ मेल खाता है।
इसके दोनो ही कलर Rouge Red, Blaze Blue चमकते हुए दिखते है। मोबाइल के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। उसके साथ LED फ्लैश लाइट भी दी है।मोबाइल के राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दोनों ही दिए है।वही नीचे की ओर चार्जिंग स्लॉट, स्पीकर और सिम ट्रे दी है।
Display : Samsung Galaxy M47 5G स्मार्टफोन में 1080 X 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच की Full HD+ Super AMOLED Display है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग ओर शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस रहता है । जो गेमिंग में भी मदद करता है। मोबाइल की सुरक्षा के लिए इसमें Corning Gorilla Glass Victus + दिया है। जो मोबाइल को हानि होने से बचाता है। साथ ही पानी ओर धूल से भी बचाता है।
Processor :Samsung Galaxy M47 में Snapdragon 6 Gen 3 का प्रोसेसर मिला है। जो 1.8 गीगाहर्ट्स से 2.4 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। मोबाइल में LPDDR5X RAM दी गई है। जो UFS 3.1 के साथ मिलकर काम करती है। जिससे गेमिंग ओर मल्टीटास्किंग जैसे कार्य आसानी से किए जा सकते है। रोजमर्रा के कार्य भी स्मूथली हो जाएंगे। इसका प्रोसेसर शानदार है जो सामान्य स्तर पर बेहतर परफॉमेंस दे सकता है। Samsung Galaxy M47 Android 16 पर आधारित है जो One UI 8.5 पर काम करता है। कंपनी ने 6 जेनरेशन OS अपडेट और 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया है।
Camera : Samsung Galaxy M47 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा OIS (Optical Image Stabilization) के साथ दिया है। 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर के साथ दिया है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में HDR सपोर्ट के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
Samsung के मोबाइल मे कैमरा क्वालिटी बेहतर रहती है। इस स्मार्टफोन में भी आप दिन में शानदार फोटोग्राफी कर सकते हो । शुरुआत के समय कैमरा का परफॉमेंस लाजवाब रहता है लेकिन कुछ समय बाद परफॉमेंस में कमी आ जाती है क्योंकि यूज़र उसकी Care नहीं रखते है।
इसमें पोट्रेट मोड़, स्लो मोशन, पेरानोमा मोड, टाइम लैप्स, जैसे कई मोड़ दिए है। साथ ही फिल्टर का उपयोग कर फोटो को और जबरदस्त बना सकते हो।
Battery : Samsung Galaxy M47 में 6000mAh की बैटरी बैकअप देखने मिलता है। जिसको 45W के चार्जर से चार्ज किया जाता है। मोबाइल में Bypass charging सिस्टम भी है जिससे हैवी परफॉमेंस जैसे गेमिंग के दौरान चार्जिंग करने पर पावर सीधा मदरबोर्ड़ में पास होता हैं। जिससे बैटरी पर दबाव नहीं पड़ता है।
यह बैटरी आसानी से सामान्य उपयोग में दिनभर का बैकअप रख सकती है। Samsung के इस मोबाइल में AI फीचर्स का भी समावेश है जिसमें Edit Suggestion, My Filter, Object Eraser दिए है। जिनकी मदद से फोटो को एडिट कर ओर भी बेहतर बना सकते है।
कीमत : Samsung Galaxy M47 की कीमत की बात करे तो इसमें तीन स्टोरेज ऑप्शन के साथ देखने मिलती है। 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपए, 8GB+128GB की कीमत 28,999 रुपए और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपए देखने मिली है।जो Samsung की वेबसाइट,अमेज़न और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।ऑफ़र्स ओर डिस्काउंट के अनुसार इसकी कीमत में थोड़ी कमी या वृद्धि हो सकती है।
निष्कर्ष Samsung Galaxy M47 का ओवरव्यू देखे तो 6000mAh बैटरी, Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 50MP OIS कैमरा, 120Hz रिफ्रेश रेट, 6 साल सिक्योरिटी अपडेट दे रहा है । इसी कीमत में दूसरे कंपनी के मोबाइल भी मौजूद है पर सैमसंग ब्रांड की वजह से काफी आगे रहा है। अगर आपको 25,000 से 30,000 में सभी फीचर से लेस मोबाइल चाहिए तो यह शानदार विकल्प हो सकता है।
अगर आपको कोई ओर कंपनी के मोबाइल चाहिए तो Smartjagat में देख सकते हो ।
