Oneplus N6X  Mobile Review In Hindi

Oneplus N6X Mobile जाने कीमत और बैटरी के साथ मोबाइल की पूरी जानकारी

One Plus कंपनी ने अपना सस्ता स्मार्टफोन Oneplus N6X Mobile लॉन्च कर दिया है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 7000mAh बैटरी, 4GB RAM, 13MP कैमरा दिया गया है। यह मोबाइल  18,999 रुपए की कीमत पर बाजार में लॉन्च हुआ है।आइए 

 

जानते है इस कम कीमत वाले मोबाइल के दमदार बैटरी, वेरिएंट, और मोबाइल के स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी।

Oneplus N6X Mobile Colour

 

 

Oneplus N6X Mobile बैटरी और कीमत के साथ फुल डिटेल्स

 

 

Display  Oneplus N6X Mobile  में 1570 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। यह LCD पैनल प्पर बनी वाटरड्रॉप नॉच वाली स्क्रीन है।जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया गया है।जो मोबाइल में स्क्रोलिंग को स्मूथ करती है। Oneplus ने इसमें 900 Nits का पीक ब्राइटनेस दिया है। यह डिस्प्ले Aqua Touch फीचर से लेस है जिसमें गीले व चिकने हाथों से भी स्क्रीन टच बिना किसी परेशानी के चलाया जा सकता है।

Camera फोटोग्राफी के लिए Oneplus N6X में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का CMOS सेंसर वाला प्राइमरी कैमरा है। जो सेकंडरी लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसमें ऑटो फोकस उपलब्ध है।10X तक डिजिटल जूम किया जा सकता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वीडियोग्राफी  इस मॉडल में 1080p : 30fps पर और 720p : 30fps पर शूट की जा सकती है।

फीचर फ्रंट कैमरा  Photo, Video, Night, Portrait, Dual View Video, Time Laps 

Performance Oneplus N6X Mobile में MediaTek Dimensity 6360 Apex का चिपसेट दिया गया है। जो 6nm नैनोमीटर पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.4 गीगाहर्ट्ज की स्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। मोबाइल को हीट से बचाने के लिए 5300mm VC Chamber का सिस्टम दिया है। जो मोबाइल को हैवी परफॉमेंस के दौरान ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें LPDDR4X RAM दी गई है।

Oneplus N6X Mobile Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर लॉन्च किया है। जिसमें UFS 2.2 दिया है।

Battery Oneplus N6X में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है । जो इस मोबाइल की सबसे बड़ी ताकत है। जिसे 15W के चार्जर के सपोर्ट से चार्जिंग किया जाता है। यह  6 साल के बैटरी हेल्थ के साथ लायी गई है।कम्पनी का कहना है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद सामान्य उपयोग में 2.5 दिन तक आसानी से चल सकती है। Oneplus N6X में रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया है। वनप्लस कम्पनी का दावा है कि 1% बैटरी होने पर भी लगभग 54 मिनट तक कॉलिंग की जा सकती है।

Design  Oneplus N6X की डिजाइन काफी शानदार है यह लाइट ब्लू कलर में उपलब्ध है। इसकी बॉडी MIL – STD – 810 मिलिट्री ग्रेड के साथ लाया गया है जो मोबाइल को मजबूती प्रदान करता है। मोबाइल के बैक पैनल में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है। जिसेके साथ एक LED फ्लैश लाइट भी है। ओर बॉडी के बीच वाले भाग पर कम्पनी का ब्रांडिंग LOGO लगता है।जो इसकी पहचान है।

इस फोन में Armor Shell प्रोटेक्शन दिया है जिसके चलते अगर मोबाइल जमीन पर गिर जाए तब भी वह नहीं टूटेगा।  मोबाइल को डस्ट और पानी से बचाने के लिये IP 64 रेटिंग दी गई है।

Oneplus N6X Mobile Details

Price  Oneplus N6X Mobile की कीमत उसके वेरिएंट के अनुसार अलग अलग है इसके दो वेरिएंट सामने आए है ( 4GB + 64GB  18,999) ( 4GB + 128GB 20,999 )

निष्कर्ष Oneplus N6X  Mobile का ओवरऑल व्यू देखे तो यह एक सिंपल डिजाइन वाला मजबूत मोबाइल है जो पूरी सुरक्षा के साथ पेश है। इसकी डिस्प्ले, कैमरा,  प्रोसेसर  शानदार परफॉमेंस करता दिख रहा है। इस मोबाइल की सबसे बड़ी बखूबी इसकी बैटरी जो 7000mAh के साथ दी गई है। जिसकी कीमत भी सिर्फ 18,999 रुपए है। इस प्राइस सेगमेंट में यह मोबाइल खरीदना एक बेहतर विकल्प हो सकता है।अगर आपका बजट 25000 के आस पास है तो इससे भी शानदार परफॉमेंस कैमरा ओर बड़ी बैटरी वाला मोबाइल उपलब्ध है। यहां देखे

Oneplus N6X Mobile

 

Realme Narzo 100X

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *