Realme Narzo 100X 5G 25000 सेगमेंट में 8000mAh बैटरी का राज

Realme ने अपनी सीरीज का Realme Narzo 100X 5 मोबाइल लॉन्च कर दिया है। जो 25000 से कम कीमत वाले सेगमेंट में शामिल है। इससे पहले भी कंपनी ने Narzo सीरीज के मॉडल 25,000 के सेगमेंट में पेश किए है। Realme Narzo के इस मॉडल में कम कीमत में अधिक क्षमता वाली बैटरी लाइफ़ दी है। तो आइए जानते है इस कीमत में कंपनी कौनसे फीचर ओर फंक्शन उपलब्ध करवा रही है।

Realme Narzo 100X 5G स्पेसिफिकेशन कम कीमत में पावरफुल बैटरी 

रियलमी Narzo 100X की Display से शुरुआत करे तो Narzo 100X में 720 X 1570 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.8 inch की HD+ Display दी गई है।  LCD पैनल के साथ आती है। जो 144 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है । जिससे स्क्रीन एकदम स्मूथ चलती है। मोबाइल में एक से दूसरी ऐप्स खोलने में भी आसानी रहती है। साथ ही 1200 Nits का पीक ब्राइटनेस भी दिया है। 

Realme Narzo 100X दो कलर वेरियंट में उपलब्ध है फ्लैश ओरेंज, मिडनाइट ब्लैक। यह स्लीक मैट फ्रेम से बना है। इसकी स्क्रीन एकदम फ्लैट है और इसके कार्नर को कर्व्ड किया गया है। मोबाइल के बैक पैनल में कैमरा और AI Pulse Light दी है। जो 9 कलर के साथ आती है। जो Spotify और Youtube music को सपोर्ट करती है।बैटरी पावर अलर्ट के समय जलती है।और इनकमिंग कॉल के लिए इसको कस्टमाइज कर सकते है।साथ ही LED फ्लैश लाइट भी दी है। 

Camera 

Realme Narzo 100X में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेकेंडरी लेंस के साथ दिया है। और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। रियलमी ने फोटो को सुंदर और अधिक खूबसूरत बनाने के लिए AI फीचर्स दिए है जैसे AI Eraser 2.0, AI Unblur, AI Portrait Glow, AI Ultra Clarity के साथ AI कैमरा टूल्स भी है।

बैटरी 

Realme Narzo 100X  में 8000mAh की शक्तिशाली बैटरी दी है जो इस सेगमेंट के मोबाइल में कम देखने मिलती है।इसको चार्ज करने के लिए 45W का चार्जर दिया है।इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट मिला है। कंपनी का कहना है कि मोबाइल एक बार चार्ज होने 3 दिन तक बैटरी का बैकअप मिल जाता है। 12 घंटे तक वीडियो कॉल और गेमिंग चल सकता है । यह बैटरी के मामले में 50,000 कीमत सेगमेंट वाले मोबाइल को भी टक्कर देता नजर आ रह है।

प्रोसेसर 

इस मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है। Graphics के लिए Mali G 57 MC 2 GPU दिया है। मोबाइल में LPDDR4X RAM UFC 2.2 का स्टोरेज उपलब्ध है। हैवी गेमिंग के दौरान हीटिंग से बचाने के लिए कम्पनी ने 5300mm का AirFlow VC Colling सिस्टम दिया है जो मोबाइल को ठंडा रखने में मदद करता है।यह मोबाइल Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0  के साथ सुचारिता रूप से कार्य करता है।

Realme Narzo 100X में स्टोरेज वेरिएंट के ऊपर इसकी कीमते अलग अलग निर्धारित की गई है।  जो 21,000 – 25000   के बिच देखने मिली है।  इसे आप रेआलमे की ऑफिसियल साइट से भी खरीद सकते हो।  साथ की रिटेल स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफार्म द्वारा भी मोबाइल की खरीददारी उपलब्ध है। 

4GB+128GB – 20,999

6GB+128GB – 22,999

12GB+256GB – 24,999

निष्कर्ष

Realme Narzo 100X एक कम कीमत में शानदार मोबाइल है। जिसमें गेमिंग टास्किंग ओर फोटोग्राफी जैसे फीचर मौजूद है । ओर इसकी सबसे बड़ी ताकत बैटरी 8000mAh जो मोबाइल को सबसे से दमदार बनाती है । इस सेगमेंट पर मार्केट में मोबाइल को बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आज के समय में अगर किसी को ऐसा मोबाइल मिल रहा हो तो वह जरूर खरीदना पसंद करेगा। अगर आपका बजट सिर्फ 25,000 के आस पास है तो आप इस मोबाइल की ओर रुख कर सकते हो । अगर आपका बजट ज्यादा है तो हम आपको बड़ी बैटरी ओर बेहतर परफॉमेंस वाला मोबाइल सजेस्ट करेंगे जिसको आप यह देखे । 

Poco X8 Pro Max 5G

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *