Nothing phone 4a Pro Review In Hindi डिज़ाइन के मामले में जबरदस्त और फीचर भी है कमाल

Nothing कंपनी का Nothing phone 4a  Pro मोबाइल अपनी डिजाइन ओर कीमत को लेकर काफी चर्चा में है।यह मॉडल इसके पिछले मॉडल की तरह ही है। लेकिन जब लॉन्च हुआ तो इसकी कीमत को नहीं देखा गया क्योंकि यह इस प्राइस सेगमेंट वाले मोबाइल को टक्कर देने के लिए आया था । आइए देखते है क्या यह मोबाइल अपने प्रतिस्पर्धी मोबाइल की तुलना में बेहतर छाप छोड़ पाएगा ?

Nothing phone 4a Pro Full Review

सबसे पहले हम शुरुआत करते है इसकी डिजाइन लुक के बारे में क्योंकि इसकी डिजाइन काफी चर्चा में है। कंपनी ने डिजाइन को लेकर फिर से आश्चर्यचकित किया है 

डिजाइन 

Nothing phone 4a Pro  के बैक पैनल में ऊपरी सिरे पर ट्रांसपेरेंट पैनल देखने मिला है। मोबाइल पॉलीकार्बोनेट मटेरियल से बना है जो इसको मजबूती देता है। वही यह मैटेलिक फिनिशिंग में है परन्तु मेटल का उपयोग नहीं किया गया है। फिर भी मोबाइल को हाथ में पकड़ने पर अच्छा अनुभव होता है। मोबाइल के कोने कर्व्ड है जो हाथ पर नहीं लगते है। 

मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है जो iPhone जैसे Square शेप में है। इसमें रिंग के अंदर बड़ा कैमरा दिया है। उसी के साथ कैप्सूल शेप में नीचे दो कैमरा दिया है। उसके ऊपर Glyph Matrix डिस्प्ले, LED रिकॉर्डिंग इंडिकेटर, LED फ्लैश लाइट और माइक्रोफोन दिया गया है।

पिछले पैनल में नीचे ओर ऊपर दोनों जगह एंटीना दिया है। जो मोबाइल पैनल का ही हिस्सा लगते है। मोबाइल के बैक पैनल में  एक बटन जैसा डिजाइन दिया है जिसमें कंपनी का ब्रांडिंग LOGO दिया है । जो साइज में बिल्कुल छोटा है परन्तु सुंदर लगता है।कंपनी ने इसे डॉट मैट्रिक्स स्टाइल में दिया है।

अगर इसकी डिजाइन की बात करे तो यह काफी लाजवाब है। इसमें आपको किसी प्रकार की कोई  दिक्कत देखने नहीं मिलेगी । आप इसकी डिजाइन से संतुष्ट जरूर हो जाओगे। इसका वजन थोड़ा ज्यादा लगता है 210 ग्राम अगर यही 200 ग्राम से कम होता तो ओर भी ज्यादा लोगों को पसंद आता ओर बेहतर लग सकता था। मोबाइल में IP65 रेटिंग दी है जो धूल ओर पानी से बचाव देता है ।जो पानी से ओर हल्की ऊंचाई से गिरने पर बचाता है।

मैट्रिक्स डिस्प्ले Nothing phone 4a Pro मोबाइल के बैक पैनल में स्क्रीन दी है जिसमें मैसेज, कॉल, टाइमर, चार्जिंग, अलार्म, नोटिफिकेशन, बैटरी इंडिकेटर जैसे फीचर दिए गए है। जो स्मार्ट फीचर से लेस है।

Display 

Nothing 4a Pro में 6.83 इंच की 1.5K की AMOLED Display दी गई है। जो 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। जिससे स्क्रीन स्मूथ  होती है। और HDR 10+ सपोर्ट मिलने से  Netflix, You Tube पर व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर देखने मिलता है। BGMI खेलने पर भी अनुभव काफी शानदार रहा। मोबाइल के कलर काफी निखर कर आते है 

मोबाइल के स्पीकर की बात करे तो इसमें ड्यूल स्पीकर सिस्टम दिया है जिसकी वजह से साफ सुनाई देता है इसका वॉल्यूम भले ही सामान्य है पर आप इस स्पीकर पर आनंद उठा सकते हो।

Processor 

Nothing phone 4a Pro में कम्पनी ने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया है। जो 4nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। जो 2.8 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन करता है।ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 722 GPU दिया है। मोबाइल में 5300mm का Vapor Chamber Cooling सिस्टम लगा है जो गेम खेलते समय अधिक हीटिंग को बाहर फेंकता है ओर मोबाइल को ठंडा रखने में मदद करता है। मोबाइल में गेम खेलने पर अत्यधिक गर्म नहीं होता है।

मोबाइल में LPDDR 5X और UFS 3.1स्टोरेज उपलब्ध है। कंपनी ने बेस मॉडल 8GB+128GB स्टोरेज के साथ आता है। मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर आधारित OS Nothing OS 4.1 वर्जन के साथ दिया गया 

कैमरा 

Nothing phone 4a Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। जिसका रियर प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है जिसमें Samsung GN9 सेंसर दिया गया है। 8मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस कैमरा दिया है। 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसका कैमरा 140x तक डिजिटल जूम करने में सक्षम है।सेल्फी ओर वीडियो कॉल  के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा फ्रंट में दिया है।

कैमरा क्वालिटी की बात करे तो यह यह साफ ओर डिटेलिंग पिक्चर निकलने में सक्षम है।इसका टेलीफोटो लेंस कैमरा भी शानदार प्रदर्शन करता है। डे नाइट फोटोग्राफी की बात करे तो इसका प्राइमरी कैमरा इसमें भी बखूबी प्रदर्शन करता है। साथ ही इसका अल्ट्रावाइड लेंस कैमरा भी  बेहतर फोटो क्लिक कर सकता है।

मोबाइल के पोट्रेट मोड की बात करे तो यह काफी आकर्षित फोटो लेता है । इसमें  मैन सब्जेक्ट को फोकस करता है ।आस पास, और बैकग्राउंड एरिया ब्लर हो जाता है जिससे फोटो बाहर उभरा हुआ दिखता है।

Nothing phone 4a Pro सेल्फी कैमरा की बात करे तो यह अलग अलग लाइटिंग में फोटो निकालने में सक्षम है। सेल्फी शार्प ओर क्लियर देखने मिलती है। इस मोबाइल सेगमेंट के हिसाब से यह सेल्फी कैमरा परफेक्ट है।

बैटरी 

Nothing phone 4a Pro में 5400mAh को बैटरी दी गई है जो 50W के फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।  लेकिन बॉक्स में चार्जर नहीं दिया है आपको चार्जर अलग से खरीदना पड़ेगा। और इसकी बैटरी भी पावरफुल नहीं है क्योंकि इस कीमत में इससे ज्यादा पावर बैटरी की उम्मीद की जा सकती है। इस पावर बैकअप के साथ यह मोबाइल 1 दिन भी मुश्किल से चल पाएगा । सूत्रो के अनुसार मोबाइल 100% चार्ज होने में 1 घंटे के आस पास का समय लगाता है।

कीमत Amazon

8GB+128GB – 43,999

8GB+256GB – 48,815

12GB+256GB – 51500

निष्कर्ष

Nothing phone 4a Pro की पूरी जानकारी पढ़ने के बाद कह सकते है कि यह डिजाइन , कैमरा, ओर प्रोसेसर के मामले में जबरदस्त है इसका डिस्प्ले शानदार है। ओर परफॉमेंस भी बेहतर है। लेकिन इसकी बैटरी ने निराश कर दिया क्योंकि इस कीमत पर इससे अधिक पावर की बैटरी ओर चार्जर मिल सकते थे ,इससे कम प्राइस में ज्यादा पावर की बैटरी वाले मोबाइल मिल जाते है। अगर आप गेमिंग डिजाइन ओर टास्किंग को देखते हुए ले रहे हो तो यह बेहतर विकल्प है । लेकिन आप अगर बैटरी को भी देखते हुए लेते हो तो  इस कीमत में यह मोबाइल नहीं खरीदना चाहिए । 

इससे कई शानदार मोबाइल मौजूद है यह देखे जानकारी

Techno Pova 8 5G

Oppo A7 Pro Max 5G 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *