Techno Pova 8 5G Mobile Specification – क्या 30,000 में यह मोबाइल खरीदना सही है

Techno Pova 8 5G मोबाइल भारत में लॉन्च हो गया है। जिसकी कीमत 30,000 के आस पास है। जिसमे 8000mAh बैटरी, 45W चार्जर, 6.76 इंच डिस्प्ले 50MP कैमरा, 6GB RAM दी गई है। और MediaTek Dimensity 7100 का प्रोसेसर भी है। तो आइये जानते हैं यह मोबाइल कैसा है। क्या इस कीमत पर यह मोबाइल खरीदना उचित है।

Techno Pova 8 5G मोबाइल स्पेसिफिकेशन कीमत के साथ Techno Pova 8 5G

Design 

मोबाइल का डिजाइन काफी शानदार है ।इसमें  Arc white, Graphite Black, Helios Orange और Echo Green कलर देखने मिला है। बड़ी बैटरी होने से इसका वजन 225 ग्राम है। जिससे मोबाइल हाथ में लेने पर थोड़ा भारी लगता है । मोबाइल के रियर कैमरा के पास AF+ Alive Matrix Display दी है। मोबाइल के राइट साइड में पावर बटन दिया है। और मोबाइल के निचले सिरे में चार्जिंग पोर्ट, और Dolby Atmos स्पीकर दिया है।और सिम ट्रे भी दी गई।

Display 

Techno Pova 8 5G में 1080 X 2344 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 6.76 inch की Full HD+ IPS LCD Display दी गई है।144Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। जिससे स्मूथ स्क्रॉलिंग ओर गेमिंग  जा सकती है । और 950 Nits का ब्राइटनेस भी मिलता है।डिस्प्ले में 8 bit कलर्स, PPI 382 भी दिया है।

इस कीमत में IPS LCD Display से बेहतर display मिलने की उम्मीद थी। यह Display स्क्रोलिंग में दिक्कत देती है। ओर गेमिंग की परफॉमेंस को भी खराब करती है।  इसके कलर्स भी ज्यादा डीप नहीं है जिस वजह से स्क्रीन साफ दिखाई नहीं देती है। 

Processor 

Techno Pova 8 5G मोबाइल में MediaTek Dimensity 7100 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। जो 2.4 गीगाहर्ट्ज को क्लॉक स्पीड पर रन करता है।यह मोबाइल HiOS 16 पर कार्य करता है जो Android 16 पर आधारित है। Mali – G610 MC 2 GPU दिया गया है। और 6GB RAM दी गई है।

इस प्रोसेसर में गेमिंग एक बेसिक लेवल पर की जा सकती है।अगर आप हाई गेमिंग परफॉमेंस चाहते हो तो यह मोबाइल  सपोर्ट नहीं कर पाएगा। और साथ ही इस कीमत में 8 GB RAM दी जानी चाहिए थी। कीमत के अनुसार यह एक सामान्य प्रोसेसर है।

Camera 

Techno Pova 8 5G

Techno Pova 8 5G में 50मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया है । साथ ही 13मेगापिक्सल कैमरा दिया है। मोबाइल में AI कैमरा portrait शूट, नाइट मोड, पैनारोमा, टाइम लैप्स, ड्यूल वीडियो, ब्लॉग, स्लो मोशन वीडियोग्राफी, अल्ट्रा HD शूटिंग की जा सकती है।  इन सभी फीचर्स के साथ मोबाइल को पेश किया है। Techno के इस मोबाइल में 15X तक डिजिटल जूम भी किया जा सकता है।

Battery 

Techno Pova 8 5G  में 8000mAh की बड़ी बैटरी 45W के सुपर चार्जर से चार्ज की जाती है। सामान्य उपयोग में यह 2 दिन तक आसानी से चल सकती है। इस मोबाइल की सबसे बड़ी ताकत इसकी बैटरी है ।क्योंकि इस कीमत में इतनी विशाल बैटरी मिलना मुश्किल है।

Connectivity 

Techno के इस मोबाइल में WIFI 5,  Bluetooth, GPS, NFC, Side mounted Fingerprint दिया गया है।

 Storage & Price

मोबाइल में 6GB RAM + 128GB ROM दी गई है। जिसकी कीमत 29,999  Flipkart पर उपलब्ध है। 

Techno Pova 8 5G

निष्कर्ष

Techno Pova 8 5G मोबाइल एक सामान्य परफॉमेंस करता हुआ दिख रहा है। जैसे हमने आर्टिकल में पढ़ा उसके अनुरूप यह मोबाइल एक सामान्य व्यक्ति के लिए उचित है जो सिर्फ कॉल ओर व्हाट्सएप्प जैसे नॉर्मल फीचर्स का उपयोग करते है। अगर कोई गेमिंग या मल्टीटास्किंग चाहता है तो यह मोबाइल उतना सपोर्ट नहीं कर पाएगा ।इसकी एक सबसे बड़ी खासियत यह है इसमें कैमरा और बैटरी शानदार परफॉमेंस करते हुए दिख रहे है । जिसमें बैटरी सबसे बड़ी ताकत है। अगर आपको गेमिंग ओर मल्टीटास्किंग के लिए मोबाइल चाहिए तो आप यहां देख सकते है।

Infinix Note 60 Pro

Xiaomi 17 5G

Google Pixel 10 Pro

Oppo Reno 16 5G

Vivo X300 FE

Oneplus Nord CE 6

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *