Vivo X300 FE Smartphone

Vivo X300 FE Smartphone Features – Look और Zeiss लेंस के साथ बैटरी, प्रोसेसर और कैमरा का शानदार Review

Vivo X300 FE मोबाइल  50 MP मैन कैमरा, 5000 Nits ब्राइटनेस, 6500 mAh बैटरी,90 W फ़ास्ट चार्जर, 6.31 इंच स्क्रीन साइज,Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और LPDDR5X Ultra RAM के साथ साथ Zeiss लेंस के साथ भारतीय बाजार में लांच हुआ है।  फोटोग्राफी के लिए जाने जानी वाली कंपनी ने इसे फ्लैगशिप मोबाइल की श्रेणी में जोड़ा है। इस प्रीमियम Design के साथ कंपनी Telephoto Extender Gen 2 लेंस किट में उपलब्ध करवाती  है।  जो फोटोग्राफी को प्रोफेशनल टच देगी । आज हम इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी साझा कर रहे है जिससे मोबाइल की खुबिया और कमिया के बारे में जानेंगे।

 

Vivo X300 FE Smartphone Features 

Design & Look

Vivo X300 FE में हॉरिजॉन्टल शेप में कैमरा को दिया है जो वीवो की सीरीज का सबसे अलग कॉम्पैक्ट Design वाला मॉडल है। वीवो कंपनी अपने सभी मोबाइल बड़े सर्किल वाला कैमरा सेटअप देती है लेकिन इस फ्लैगशिप मोबाइल को जरा हटके पेश किया है। कंपनी द्वारा कैमरा के कलर और मोबाइल की फुल बॉडी में सामान रंग देखने मिला है। इसमें ब्लू कलर में Zeiss लेंस व ब्लैक लेंस मिलकर शानदार कलर का कॉम्बिनेशन बनाया है। यह मोबाइल में Urban Olive, Noir Black, Lilac Purple कलर के साथ पेश किया है।  एक्स 300 को प्रीमियम लुक प्रदान करता है।

मोबाइल की बॉडी Aluminum Alloy फ्रेम से बनी है, जो मोबाइल को मजबूती देता है। बैक पैनल में Glass का उपयोग किया है जो मैट फिनिशिंग जैसी फील देता है। मोबाइल पर फिंगरके निशान नहीं छपते है, और मोबाइल ज्यादा जल्दी गन्दा भी नहीं लगता है। मोबाइल को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ लाया गया है।

मोबाइल की थिकनेस 7.99 cm है और वजन 200 ग्राम से भी कम है जिससे मोबाइल हथेली में आसानी से आ जाता है और हाथ में ज्यादा भार भी नहीं लगता है। मोबाइल के राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिया है और निचले सिरे में सिम ट्रे, चार्जिंग स्लॉट, स्पीकर्स मौजूद है। इस मॉडल का कलर और कमपनी का बैक पैनल पर जो ब्रांडिंग है दोनों मिलकर प्रीमियम लुक देता है जो मोबाइल का सबसे बड़ा आकर्षण है।

 

Display

Vivo X300 FE  मोबाइल में 6.31 इंच की 1.5 रेजोलुशन की AMOLED Display दी गई है। जिसमे 2640x 1216 पिक्सेल का रेजोलुशन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। 5000 Nits का पीक ब्राइटनेस दिया है। जिससे मोबाइल की स्क्रॉलिंग स्मूथ होती है और अंनिमेशन भी काफी स्मूथ रहता है।  मोबाइल में अल्ट्रासोनिक सेंसर टेक्नोलॉजी से लेस फिंगरप्रिंट ऑन display का भी ऑप्शन दिया है। मोबाइल की स्क्रीन को स्क्रेच और गिरने पर बचाव के लिए Schott Xensation कोर ग्लास दिया है।

आप अगर बड़े और वजनदार मोबाइल को उपयोग करते करते थक गए हो तो यकीन माने X 300 हाथ में लेने पर आपको आराम और बेहतर अनुभव होगा। आपको सिंगल हैंड से मोबाइल को चलाने पर भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।  इसका वजन सिर्फ 191 ग्राम ही है।

मोबाइल की Viewing एक्सपीरियंस देखे तो काफी शानदार है।  इसका डार्क और लाइट कलर काफी प्रभावित करता है और कलर काफी नेचुरल लगते है। मूवीज वीडियो या कंटेंट, You Tube, Netflix HDR 10 + क्वालिटी में देखने पर अलग ही आनंद प्राप्त होता है। और गेमिंग एक्सपेरिएन्सी भी बेहतर होता है।  मई जून जैसी गर्मी में भी मोबाइल की स्क्रीन साफ़ दिखाई देती है। मोबाइल के कलर और ब्राइटनेस की मदद से पिक्चर quality टोन और विजिबिलिटी का अनुभव बेहद शदर रहता है। \

Camera

Vivo X300 FE ने भारत को कैमरा मोबाइल ही पेश क्या है। जो जाना ही फोटोग्राफी के लिए है। इस मोबाइल की सबसे बड़ी बात इसमें Zeiss लेंस लगे है जो कैमरा क्वालिटी को उच्च स्टार तक पहुँचाती है। मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप किया है जिसमे f/1.57 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा Sony IMX921 OIS सेंसर दिया है। साथ ही 3 X ऑप्टिकल और 100 X डिजिटल ज़ूम की ताकत वाले 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 Telephoto लेंस और 8 मेगापिक्सल वाला अल्ट्रा वाइड एंजेल लेंस मौजूद है। मोबाइल में 8K 30 fps और 4K 60 fps की क्षमता पर वीडियोग्राफी की जा सकती है।

यह मोबाइल ज्यादा डिटेल और शानदार फोटो कैप्चर करता है। डायनामिक रेंज के क्षेत्र में ऐसी तस्वीरें निकलता है जो काफी आकर्षित होती है। यह स्वयं फोटो के कलर बदलता है कंट्रास्ट के चलते जिससे सोशल मीडिया पर बिना एडिटिंग अपलोड कर सके। फोटो को ज़ूम करने के बाद भी क्वालिटी में कोई फर्क नहीं पड़ा। ultrawide शूट में भी बेहतरीन कण्ट्रोल के साथ काफी नेचुरल कलर में फोटो क्लिक करता है।

सेल्फी के चाहने वालो भी बेहतर विकल्प हो सकता है। यह f /2 .0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा दिया है। फ्रंट कैमरा में 4K 60 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है। प्रोट्राइट और नार्मल दोनों ही फोटो काफी शानदार आए।

Telephoto Extender Gen 2 Lens

यह किट उनके लिए उपयोगी है जो प्रोफ़ेसनली फोटोग्राफी चाहते है। वीवो के इस मोबाइल को टेलीफ़ोटो एक्सटेंडेर जेन 2 के साथ लेकर आए है। यह किट 50 मेगापिक्सल मुख्या कैमरा के साथ मिलकर काम करती है। इसमें 200 mm से 1600 मम तक की फोटो ली जा सकती है।  फोटो की ज़ूमिंग पावर बढ़ जाती है। और दूर के ऑब्जेक्ट्स भी साफ दिखते है और कलर भी काफी साफ़ नजर आते है। जब किट को मोबाइल से अटैच किया जाता है तो काफी स्टाइलिश लुक आता है और कोई फोटो तुरंत लेनी हो तो भी काफी अच्छा रहता है।

Processor

Vivo X300 FE मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के 3 nm नैनोमीटर फेब्रिकेशन पर बना अल्ट्रा कोर प्रोसेसर है। जो 3.32 गीगाहर्ट्ज से 3.8 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्रफिक्स के लिए Aderno 829 GPU दिया है। मोबाइल में एक साथ कई एप्प्स  ओपन करने पर भी किसी प्रकार की कोई लैग नहीं हुआ। मल्टीटास्क करने में यह सक्षम है इसका प्रदर्शन दमदार और रियल है।

Vivo X300 में LPDDR5X Ultra RAM है मेमोरी पावर को बढ़ने के लिए मेमोरी फ्यूज़न तकनीक सपोर्ट करता है। इससे गेमिंग मल्टीटास्किंग you tube आसानी से प्ले किया जा सकते है।  बड़े गेमिंग प्रोग्राम BGMI, Call Of Duty,  लम्बे समय तक वर्क कर सकते है। गेमिंग के दौरान फ्रेम रेट भी अच्छी रहती है। लम्बे समय गेम खेलने पर मोबाइल को हीट से बचाने के लिए कलिंग सिस्टम दिया है।  जिससे गेम खेलते समय मोबाइल की गर्मी को बाहर फेकता है और ज्यादा गर्म होने नहीं होने देता है।

Battery & Charging

Vivo X300 FE मोबाइल को आज कल के समय जो ट्रेंड चला रहा है उसको Follow करते हुए वीवो ने भी 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ भारत में लांच किया है। कमपनी का दावा है की फुल चार्ज होने पर मोबाइल 38 घंटे तक You Tube वीडियो स्ट्रीमिंग की जा सकती है। मोबाइल को Bypass चार्जिंग तकनीक से लेस करके लाया गया है।  जिसमे मल्टीटास्किंग, गेमिंग, और हैवी परफॉमेन्स के दौरान मोबाइल में करंट बैटरी में नहीं भेजकर सीधा मदरबोर्ड में पास करता है। इससे बैटरी गर्म नहीं होती है और ज्यादा भी लोड नहीं पड़ता है।

मोबाइल को चार्ज करने के लिए 90W फ़्लैश चार्जर दिया है जो फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वही साथ में वीवो ने 40W का वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया है।

 

Vivo X300 FE मोबाइल का price 79,999 रूपए बताया जा रहा है। यह बेस वेरिएंट 12GB RAM + 256GB Storage मिलता है।

निष्कर्ष

अगर आप हैवी परफॉमेन्स गेमिंग या मल्टीटास्किंग के लिए खरीदना चाह रहे हो तो यह थोड़ा बजट ज्यादा हो सकता है। इससे काम कीमत में मार्किट में ढेर सारे मोबाइल उपलब्ध है। जो Vivo X300 FE को टक्कर दे सके। Oneplus Nord CE 6

जब हमने मोबाइल के बारे में जानकारी प्राप्त की तो इसकी display और स्क्रीन साइज काफी बेहतर लगी क्योकि छोटी डिस्प्ले होने मोबाइल आसानी से हाथ में एडजस्ट हो जाता है और कैमरा भी हॉरिजॉन्टल में है तो फिंगर के निशाँ भी नहीं लगते है।  साथ इसका व्यइंग एक्सपीरियंस भी काफी शानदार है ब्राइटनेस और कलर मिलकर शानदार कॉम्बिनेशन सेट किया है। खासकर फोटोग्राफी के लिए यह एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग और बैटरी बैकअप भी काफी तगड़ा वाला है। अगर आप किट के पीछे मोबाइल ले रहे हो तो एक बार उसकी आदत हो गई तो मोबाइल का कैमरा आपको फीका लगने लगेगा।

कुल मिलाकर Vivo X300 FE मोबाइल की बात करे तो इसका लुक प्रीमियम लगता है जो हाथ में लेने पर शानदार अनुभव देता है और इसका कलर कैमरा सब कुछ बेहतर है अगर आप इस मोबाइल को खरीदना चाहते हो तो इसमें कोई नुकसान नहीं है। लेकिन अगर आपका बजट काम है तो हम आपको और भी मोबाइल बता सकते है और काम कीमत में शानदार फीचर्स देता है।

FAQ

मोबाइल की कीमत क्या है ?

Vivo X300 FE की बेस वेरिएंट की कीमत 79,999 बताई जा रही है।

मोबाइल में कैमरा के साथ कोनसी किट उपलब्ध है ?

वीवो ने अपने इस फल्ग्शिप मोबाइल के साथ Telephoto Extender Gen 2 Lens  किट उपलब्ध करवाई है, जो फोटोग्राफी को उच्च स्तर पर लेकर जाती है।

मोबाइल की बैटरी पावर कितना है ?

मोबाइल में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

Vivo X300 FE मोबाइल में कितने मेगापिक्सल का कैमरा है ?

वीवो के इस मोबाइल का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *