Google Pixel 10 Pro इसी वर्ष लांच हुआ है। जिसमे 6.3 इंच Display 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ, 3300 निट्स पीक ब्राइटनेस, Google Tensor G5 Processor, 16GB LPDDR5X मेमोरी और 50 MP मैन कैमरा के साथ पेश किया है। गूगल पिक्सल ऐसा मोबाइल है जो एक बार उपयोग कर ले तो आपको यही मोबाइल पसंद आएगा। इसकी सबसे बड़ी बात इसका प्रीमियम लुक और फिनिशिंग जिसकी वजह से यह लम्बे समय तक नया लगता है। मोबाइल कीमत और इसके फीचर्स के लिए हम इस आर्टिकल को पढ़ेंगे। जिससे पता चलेगा यह मोबाइल कितना उपयोगी है।
Google Pixel 10 Pro फीचर्स के बारे में जाने जानकारी
Look & Design
गूगल 1० प्रो ग्लास की बॉडी से बना है। जबकि फ्रेम मेटल से बनी हुई है। मोबाइल देखने में काफी खूबसूरत लगता है। और हाथ में लेने पर ग्रिप भी अच्छी मिलती है। और प्रीमियम लुक आता है। इसकी स्टाइलिश Design और आकर्षक अंदाज लोगो का ध्यान अपनी और आकर्षित करता है। मोबाइल को मजबूती देने के लिए कंपनी एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया है। और मोबाइल को प्रॉटेक्शन के लिए दोनों कोर्निंग में गोरिल्ला विक्टस ग्लास 2 प्रोटेक्शन दिया है। मोबाइल के ऐजेज ज काफी शार्प और शाइन वाले है जिसके बावजूद यह हाथो पर नहीं लगते है।
मोबाइल के बैक पैनल में हॉरिजॉन्टल शेप में कैमरा दिया है जो पैनल से उभरा हुआ है जिससे कैमरा को स्क्रैच लगने का ख़तरा है अगर कवर लगा दिया जाए तो यह परेशानी भी दूर हो जाएगी। Google Pixel 10 Pro का वजन 207 ग्राम है जो ना ही ज्यादा भारी और ना ही हल्का है। आज के समय में हलके मोबाइल का प्रचलन है उसमे 200 + ग्राम का वजन थोड़ा ज्यादा है।
Display
Google Pixel 10 Pro में 6.3 इंच की display 1280 x 2856 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ डायनामिक 120 Hz रिफ्रेश रेट का भी सपोर्ट मिला है। कंपनी ने सुपर Actua OLED पैनल दिया है। मोबाइल में 3300 निट्स का ब्राइटनेस रेट है। यह विजिबिलिटी को इनडोर और आउटडोर में बेहतर प्रदर्शन करता है।
कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला यह मोबाइल में काफी पतले बेजल है। और LTPO डिस्प्ले डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ मिलकर बैटरी की बचत करती है। साथ ही मोबाइल HDR का भी सपोर्ट मिलता है। जिससे स्क्रीन व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी शानदार हो जाता है। मोबाइल ड्यूल स्पीकर सिस्टम है इयरपीस में इंटीग्रेटेड और ऑडियो आउटपुट दमदार है।
Camera
Google Pixel 10 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। जो पिक्सेल 9 से मिलता जुलता नज़र आता है कुछ ज्यादा फर्क देखने नहीं मिला है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. जो 5X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है। दूसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया है। और तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल टेलीफ़ोटो लेंस है। वही f/2.2 अपर्चर 42 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
मोबाइल में 8k, 4k, 1080Pp पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। जो काफी स्टेबल रहती है और नेचुरल कलर में देखने मिलती है। 8k में शूट की गई वीडियो ओरिजनल नज़र आती है।
पिक्सल 10 प्रो के कैमरा की कैपेबिलिटी काफी शानदार है। यह डे और लो लाइट दोनों की कंडीशन में बेहतरीन फोटो निकालने में माहिर है। इसकी HDR कैपेबिलिटी काफी दमदार है जो Users को काफी प्रभावित करती है। फोटो डिटेलिंग में काफी क्लियर देखने मिलते है। इसके नेचुरल फोटो आकर्षक है लेकिन कभी कभी रंग बदल जाने पर Users इसके विपक्ष में होते है। कैमरा 100X ज़ूम पर आसानी से बिना ब्लर फोटो निकलने में सक्षम है।
Processor & Performance
Google Pixel 10 Pro ने नया प्रोसेसर Google Tensor G5 दिया है। 3.78 गीगाहर्ट्ज सिंगल कोर और 3.05 गीगाहर्ट्ज पेंटाकोर तथा 2.25 गीगाहर्ट्ज ड्यूल कोर प्रोसेसर से बना अल्ट्रा कोर प्रोसेसर है।जो 3 nm के फेब्रिकेशन पर बना है। फ़ास्ट डाटा ट्रांसफर के लिए कंपनी ने UFS 4.0 का इस्तेमाल किया है। डेली टास्क को नियंत्रित करने के लिए LPDDR5X की RAM और 256GB का स्टोरज दिया है।
मोबाइल के परफॉमेन्स की बात करे तो काफी अच्छा परफॉमेन्स देखने मिलता है। मोबाइल में टास्किंग और मल्टीटास्किंग में पूरी निपुणता है। किसी प्रकार का लैग व हैंग देखने नहीं मिलता है। लेकिन गेमिंग परफॉमेन्स में थोड़ा निराश कर सकता है। इसकी प्राइस के मुताबिक यह परफॉमेन्स में थोड़ा पीछे देखने मिला है।
मोबाइल Android 16 पर आधारित Version है। जो बेहद जबरदस्त है। इसमें AI फीचर्स भी मौजूद है जिसमे मैजिक क्यू, जेमिनी लाइव, ऑन टाइम conversation और Google AI, AI Assistant, AI Performance शामिल है। मोबाइल सॉफ्टवेयर में 7 साल का ओएस और सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होता है जो इस मोबाइल की सबसे बढ़िया बात है।
Battery & Charger
Google Pixel 10 Pro में 5200mAh की बैटरी देखने मिली है। जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही 25W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। मोबाइल में एक बार चार्जिंग करने पर पूरा दिन आसानी से चल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह 85 मिनट में 100 प्रतिशत चार्जिंग करने में सक्षम रहा।
Google Pixel 10 प्रो की भारत में शुरूआती कीमत 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की 1,09,999 रूपए है।
निष्कर्ष
Google Pixel 10 Pro का सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद देखे तो यह मोबाइल परफॉमेन्स में शानदार प्रदर्शन करता है। गेमिंग के लिए यह सही साबित नहीं हुआ है। इस कीमत में थोड़ा बेहतर परफॉमेन्स की उम्मीद रहती है। हां पर इसकी लुक – डिजाइन और टास्किंग मल्टीटास्किंग में शानदार प्रदर्शन और प्रीमियम फील देखने मिली। जो users को इस मोबाइल पर खर्च करने के लिए तैयार करता है। ओवरऑल देखे तो इसे थोड़ा बेहतर करते तो यह मोबाइल एक बेस्ट विकल्प हो सकता था।
में आपको इस कीमत में और भी बेहतर मोबाइल मोबाइल उपलब्ध हो सकते है। जो इसको टक्कर दे सकते लेकिन हाँ जो गूगल पिक्सल के उपयोगकर्ता है वह हमेशा इस कंपनी के मोबाइल लेना ही पसंद करेंगे क्योकि एक बार जो इसका उपयोग करले उसको कोई और मोबाइल कम रास आता है