Redmi 15 5G mobile 21,499 रूपए में 7000mAh बैटरी और 50MP ड्यूल कैमरा

Xiaomi ने अपनी रेडमी सीरीज का Redmi 15 5G मोबाइल मलेशिया में लॉन्च किया है। जिसे इंडिया में 19 अगस्त 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इस मोबाइल में कम कीमत पर कई तगड़े ओर दमदार फीचर्स दिए गए है जिसमें 7000mAh की शक्तिशाली बैटरी, 144 Hz रिफ्रेश रेट 6.9 इंच डिस्प्ले पर, Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट,  50MP ड्यूल कैमरा जैसे फीचर सम्मिलित है। तो आइए जानते है मोबाइल की कीमत, डिटेल्स, और स्पेसिफिकेशन के बारे में ।

Redmi 15 5G Specification In Hindi 

Redmi 15 5G मोबाइल में मेटल फिनिश के साथ स्लीक डिजाइन दी गई है। जो Forested White, Sandy Purple और Midnight Black कलर में उपलब्ध होगा।  देखने में काफी प्रीमियम ओर शानदार लगता है। इसके कॉर्नर भी कर्व्ड किए गए है, जिससे मोबाइल शार्प नजर आ रहा है। हाथ में कंफर्टेबल महसूस होगा । मोबाइल के बैक पैनल में ड्यूल कैमरा सेटअप और एक फ्लैश लाइट दी गई है। धूल और पानी से बचाव के लिए IP 64 रेटिंग दी है।

डिस्प्ले 

Redmi 15 5G में 6.9 इंच की Full HD + Display दी गई है। जो 144 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। जो स्मूथ स्क्रोलिंग मे मदद करता है ।इसमें 288 Hz का टच सैंपलिंग रेट दिया है। मोबाइल में Wet Touch 2.0 तकनीक  भी दी गई  है। गीले हाथ से भी मोबाइल स्मूथ चलता है। पसीने व बारिश के समय भी यह फीचर काम  करता है।

प्रोसेसर

मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर है जो 8 कोर CPU के साथ आता ही।जिसमें 2.3 गीगाहर्ट्स की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इसमें 8GB RAM+256GB स्टोरेज़ दिया है। जिसे वर्चुअल RAM की मदद से 16GB ओर 2TB तक वर्चुअल स्टोरेज को बढ़ा सकते है। और साथ ही 2.2 UFS स्टोरेज भी दिया है।मोबाइल में Flagship AI फीचर्स भी मौजूद है। जैसे circle to search, Gemini इत्यादि।

कैमरा 

Redmi 15 5G मोबाइल में कैमरा सेटअप की बात करो तो ड्यूल कैमरा दिया है। f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। जिसमे  फ्लैगशिप AI फीचर AI Sky Enhancement Feature, AI Eraser जैसे ढेर सारे है। फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मैप्लगापिक्सल का कैमरा दिया है। इस मोबाइल में अच्छी क्वालिटी में फोटो शूट किए जा सकते है। जो काफी शार्प ओर आकर्षित नजर आते है साथ ही AI फ़ीचर का भी सपोर्ट दिया है। वीडियो में डायनामिक शॉर्ट्स, स्टेबल वीडियोग्राफी की जा सकती है।

बैटरी 

Redmi 15 5G मोबाइल में  7000mAh पावर की बैटरी है जो इस सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी है। यह बैटरी EV Grade Silicon Carbon Technology से बनी है। जिसको चार्ज करने के लिए 33W का चार्जर दिया है। साथ ही स्मार्टचार्जिंग टेक्नोलॉजी 2.0 भी है ।मोबाइल फुल चार्ज होने पर 2.3 दिन तक बैटरी बैकअप रख सकता है।

कंपनी का कहना है कि मोबाइल को बिना उपयोग के अगर रखने में आए तो 283 घंटे तक यह चल सकता है। 148.5 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते है, 12.7 घंटे तक BGMI खेल सकते है और 31.5 घंटे तक इंस्टग्राम पर वक्त बिता सकते है।  यह कंपनी के टेस्ट में देखने आया है । पर यह इस बात पे निर्भर करता है कि ब्राइटनेस, वॉल्यूम, नेटवर्क High या Low था इस बात पर बैटरी बैकअप निर्भर करता है।

Redmi 15 5G में रिवर्स चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया है जिससे दूसरे मोबाइल को चार्ज किया जा सके। कम्पनी के अनुसार 10 मिनट रिवर्स चार्जिंग करने पर Xiaomi 15 107 मिनट तक कॉलिंग कर सकता है। Redmi Note 14 50 मिनट तक कॉलिंग की जा सकती है।

कीमत 

मोबाइल की कीमत को बात करे तो इसके 3 वेरियंट दिये है जिनकी रेट मार्केट अलग अलग देखने मिली है कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,499 रुपए है। 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपए है और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,499 रुपए है।

यह आपको ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, रिटेल मार्केट में भी मिल जाएंगे परन्तु ऑफर, बैंक डिस्काउंट, कैशबैक के अनुसार कीमतें थोड़ी ऊपर नीचे देखने मिल सकती है। खरीदने से पहले कीमतों की जांच पड़ताल जरूर कर लेवे।

निष्कर्ष 

Redmi 15 5G मोबाइल का ओवरव्यू देखे तो यह मोबाइल शानदार है इसका लुक भी अच्छा ही देखने मिला खास कर FORSTED WHITE कलर, साथ ही मोबाइल को डिस्प्ले, प्रोसेसर, AI फीचर्स, और सबसे बड़ी बैटरी जो मोबाइल को शक्तिशाली बनाती नजर आ रही है। इसमें स्टोरेज कैपेसिटी भी बढ़िया है ओर वर्चुअल RAM का भी विकल्प है। अगर इन सभी को देखते हुए यह मोबाइल खरीदना चाह रहे हो तो यह बेहतर विकल्प हो सकता है।

इस सेगमेंट प्राइस में यह मोबाइल अच्छे फीचर्स ओर क्वालिटी दे रहा है। लेकिन कैमरा शौकीन यूजर्स एक बार जरूर सोचे क्योंकि इस कीमत व इसके आस पास कीमत वाले मोबाइल में ओर भी शानदार कैमरे देखने मिले है। अगर आप कैमरा की क्वालिटी भी बेहतरीन चाहते हो तो आप यहां देखे ।

Realme Narzo 100X 5

 

FAQ 

  1. Redmi 15 5g में कौन कौनसे कलर उपलब्ध है ?

Forested White, Sandy Purple, Midnight Black कलर में उपलब्ध है।

      2 . मोबाइल का कैमरा कितने मेगापिक्सल का दिया है ?

f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया है

      3. मोबाइल का बैटरी बैकअप कितना है ?

मोबाइल में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है।  कंपनी के अनुसार फुल चार्ज करने के बाद बिना उपयोग किये मोबाइल को रखे तो 283 घंटे तक बैकअप देती है।

      4. मोबाइल को पानी से बचाया जा सकता है ?

मोबाइल को पानी से बचाने के लिए IP64 की रेटिंग दी है।

       5. मोबाइल का स्टोरेज कितना है ?

मोबाइल में 6GB + 128GB / 8GB + 128GB / 8GB + 256GB वेरिएंट में स्टोरेज मौजूद है। 

       6. Redmi 15 5G की कीमत कितनी है ?

Redmi 15 5G की कीमत 21,499 से लेकर 25,499 रूपए तक है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *