Realme कम्पनी ने अपनी C सीरीज का Realme C100X मोबाइल लॉन्च कर दिया है। 14,999 रुपए की कीमत में उपलब्ध है। इसकी सबसे बड़ी ताकत बैटरी जो 8000mAh की है। साथ ही शानदार फोटोग्राफी के लिए Dual कैमरा दिया है। तो आइए जानते है इस लॉ बजट वाले मोबाइल का पूरा ब्यौरा।
Realme C100X जाने कम कीमत शानदार फीचर्स
कम बजट में 8000mAh की पावरफुल बैटरी
Realme C100X में 8000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। जो इस मोबाइल की जान है। इसको चार्जिंग के लिए 45W का SuperVooc चार्जर दिया है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्जिंग के बाद इसमें 2.5 घण्टे वीडियो स्ट्रीमिंग, 3.5 घण्टे सोशल मीडिया, 2 घण्टे गेमिंग, 2 घंटे दूसरे Apps, और 14 घण्टे तक Standby टाइम पाने के बाद भी Realme C100X को बैटरी 40 प्रतिशत तक बची रह सकती है। या कंपनी ने अपनी टेस्टिंग में कही है लेकिन फिर भी आशा करते है कि यह मोबाइल लंबा बैकअप दे सकते।
इसको 45W के चार्जर से 5 मिनट की चार्जिंग पर 4 घंटे का टॉकटाइम मिल सकता है। इसमें OTG रिवर्स चार्जिंग का भी विकल्प है।जिससे इस मोबाइल को दूसरे मोबाइल से भी चार्ज किया जा सकता है। C100X में 7 साल की बैटरी हेल्थ दी गई है। जो दोनों सीजन सीजन गर्मी व सर्दी में भी कम कर सकती है। मोबाइल की बैटरी गर्म व ठंडी जगह पर भी शानदार परफॉमेंस देती है। इसमें ओवरचार्जिंग की भी परेशानी नहीं है चार्जिंग के बाद ऑटोमैटिक चार्ज होना बंद हो जाता है जिससे बैटरी पर असर नहीं लड़ता है।
Specification स्पेसिफिकेशन
Realme C100X की डिस्प्ले की बात करे तो इसमें 1570 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है।यह LCD पैनल पर बनी वाटरड्रॉप नॉच स्क्रीन है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट, 900 Nits का पीक ब्राइटनेस दिया है। जिससे स्क्रॉलिंग स्मूथ होती है गेमिंग में मदद मिलती है। 240Hz का टच सैंपलिंग रेट, 254 PPI दिया है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए Armor Shell Glass दिया है।
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए देखो तो बैक पैनल में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है। f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा 76 डिग्री FOV वाइड एंगल लेंस के साथ दिया है । जो सेकंडरी कैमरा Ai लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी ओर वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। जिसमें 720P @30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग को जा सकती है।
शूटिंग मोड
Rear Photo, Video, Portrait, Night l, Pro, Panorama, Slow Motion, Dual View Video, Time Laps, Sticker, Hypertext, HI – RES,
Front Camera Photo, Video, Portrait, Night, Panorama, Dual View Videos, Sticker। वीडियोग्राफी के लिए 1080P@ 30fps, 720P@30fps
Realme C100X मोबाइल में Unisoc T 7250 Chipset दिया है। यह 12nm नैनोमीटर पर बना ऑक्टा कोर प्रोसेसर है । जो 1.6 गीगाहर्ट्ज से लेकर 1.8 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए Arm Mali -G57@850MHz GPU है।
रीयलमी का यह मोबाइल एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है। जो रियलमी UI के साथ मिलकर काम करता है। इसमें 360 डिग्री आर्मरशेल प्रोटेक्शन है जो बॉडी को मजबूत बनाता है। कंपनी ने दावा किया है कि 2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी मोबाइल का कुछ नहीं बिगड़ेगा। हाथ गीले या चिकने होने पर भी स्क्रीन टच अच्छे से कम करेगा वही डिस्प्ले पर पानी गिरने पर भी टच में कोई रुकावट नहीं आएगी। वाटर और डस्ट से प्रोटेक्शन के लिए IP 64 की रेटिंग दी गई है।
डिजाइन को बात करे तो Realme C100X स्लीक और स्लिम डिजाइन वाला मोबाइल है।इसके कार्नर 2.5 D तक कर्व्ड किए गए है।मोबाइल के बैक पैनल में ड्यूल कैमरा सेटअप है साथ ही personalized light effect दिया है जो 9 कलर्स के साथ दी गई है।म्यूजिक कॉल, नोटिफिकेशन व कैमरा काउंटडाउन के समय जलती है। मेन कैमरा के पास एक फ्लैश लाइट दी है। मोबाइल में One Tap AI मोड भी दिया गया है। मोबाइल दो कलर में उपलब्ध है Golden Coast और Deep blue Tides .
अगर आपका बजट ज्यादा है तो Realme कंपनी के और भी मोबाइल यहाँ देख सकते है। Realme 16 Pro Plus, Realme Narzo 100X