मोटोरोला ने अपनी सीरीज का विस्तार करते हुए Moto G Max 5G Mobile लॉन्च कर दिया है। यह मिड सेगमेंट में लाया गया मोबाइल है। जिसमें दमदार बैटरी 7000mAh, Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर और 32 MP सेल्फी कैमरे से लैस है। मोबाइल भारत में तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है जिसमें Malaga, Pantone, Stargazer, Alaskan Blue, colour शामिल है। इसके फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल्स आगे देख सकते है।
Moto G Max 5G Mobile specification
Moto G Max 5G Mobile 2400 X 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.72 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।यह LCD पैनल पर बनी पांच हॉल स्क्रीन है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया है, जो स्मूथ स्क्रोलिंग करने में सहायता करता है। साथ ही 1080nits का ब्राइटनेस भी मिला है। मोबाइल में Water Touch फीचर भी मौजूद है, जिससे गीले व पसीने वाले हाथ से भी स्क्रीन बिना रुकावट के काम कर सकती है। धूल ओर पानी से बचाव के लिए IP 64 की रेटिंग दी है।वही स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला Glass 7i की लेयर दी गई है।
इस मोबाइल की सबसे बड़ी ताकत इसकी बड़ी बैटरी है। जिसे 7000mAh पावर बैकअप के साथ भारतीय बाजार में लाया गया है। कंपनी ने चार्जिंग के लिए 30W Turbo Power फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। जो 20 मिनट में 30% तक चार्ज कर सकती है। मोटोरोला कंपनी के अनुसार मोबाइल एक बार फुल चार्ज होने पर 63 घंटे तक का बैकअप दे सकती है।
प्रोसेसर Moto कंपनी ने प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट के साथ दिया है। जो 4nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। यह 1.8 गीगाहर्ट्ज से लेकर 2.4 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
कंपनी ने Moto G Max 5G Mobile में LPDDR5X RAM दी है। जो एप्लीकेशन को फास्ट डाउनलोड करने उसको उपयोग और स्विचिंग को स्मूथ बनाने ओर फास्ट फाइल ट्रांसफर के लिए मदद करती है। साथ ही RAM बढ़ाने मतलब इसकी क्षमता को बूस्ट करने के लिए RAM BOOST तकनीक भी उपलब्ध करवाई है। जिसकी सहायता से 6GB RAM, 12GB वर्चुअल रैम के साथ मिलकर 18GB तक हो सकती है। जो शक्तिशाली RAM के रूप में कार्य करेगी।
Moto G Max 5G Mobile एंड्रॉयड 16 पर लाया गया मोबाइल है जो Hello UI के साथ मिलकर काम करता है। कंपनी ने मोबाइल में 3 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ 2 साल की ओएस अपग्रेड भी दिया है।
कैमरा Moto G Max 5G Mobile में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony Lyt600 मेन सेंसर के साथ आता है जो 8 मेगापिक्सल Ultra Wide एंगल सेंसर और थर्ड AI सेंसर के साथ काम करता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। जो डे नाइट और पोर्ट्रेट फोटोगाफी में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकता है।
मोबाइल को डिजाइन कम बजट में भी बढ़िया देखने मिली है। मोबाइल को मजबूती देने के लिए कंपनी ने MIL – STD 810H certified मिलिट्री ग्रेड बॉडी का उपयोग किया है। जो 1.2 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी मोबाइल बच सकता है। इसके बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा ओर फ्लैश लाइट दी है। वही बीच में Moto का ब्रांडिंग लोगों है जो इसकी पहचान दिखाता है।
मोबाइल में 5GHz WIFI, Bluetooth 5.1, 3.5mm हेडफोन जैक, पर साथ ही Google Gemini वॉयस कंट्रोल फीचर्स भी दिया है।
मोबाइल भारत में तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है जिसमें Malaga, Pantone, Stargazer, Alaskan Blue, colour शामिल है।
प्राइस
Moto G Max 5G Mobile कीमत की बात करे तो दो वेरिएंट पर लॉच हुए इस मोबाइल की अलग अलग कीमतें देखने मिली है जिसमें 6GB+128GB – 27,999 और 8GB+ 128GB की कीमत 29,999 रूपए देखने मिली है ।
मिड रेंज मोबाइल