Oppo Reno 15 5G Review क्या इसे खरीदना सही फैसला है देखे यहाँ

Oppo Reno 15 5G भारतीय बाजार में जनवरी माह में लॉन्च हो चुका है। इस सीरीज में Oppo Reno 15 Pro 5G और Oppo Reno 15 Pro mini 5G मोबाइल सम्मिलित है।इस लेख में हम इसके बेस मॉडल के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, और डिजाइन के बारे में जानेंगे। Oppo Reno 15 5G अपने तीन वेरिएंट के साथ मार्केट में आया है जिसमें 12GB RAM + 512GB स्टोरेज सबसे टॉप विकल्प है।जो 53,999 रुपए में उपलब्ध है।

Oppo Reno 15 5G Review In Hindi 

डिजाइन और लुक

 मोबाइल में पतले बेजल लगे है, जिससे स्क्रीन बड़ी और शार्प दिखाई देती है।  और प्रीमियम लुक आता है। इंडिया में पहली बार HoloFusion तकनीक का उपयोग किया है जो Dynamic Stellar Ring डिज़ाइन के साथ मिलकर 3D शैडो इफेक्ट पैनल नजर आता है।जो मोबाइल को मॉडर्न लुक प्रदान करता है। कॉर्नर कर्व्ड किए है जो हाथ पर लगते नहीं है।मोबाइल तीन कलर के साथ लॉन्च हुआ है जिसमें  Glacier White, Twilight Blue, Aurora Blue कलर पेश है।

मोबाइल की बॉडी एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम से बनी जो मोबाइल को मजबूती प्रदान करता हैं। साथ ही डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया है जो स्क्रैच ओर हल्की फुल्की ऊंचाई से गिरने पर सुरक्षा देता है। पानी ओर धूल से बचाव के लिए IP66, IP68 & IP69 की रेटिंग दी है।

डिस्प्ले

Oppo Reno 15 5G में 6.59 इंच की 1.5k पर बनी FHD+ OLED Display है। जो 120Hz Smart Adaptive Refresh Rate के साथ आती है। 1200 Nits का ब्राइटनेस दिया है। Oopo मोबाइल में 1.07 बिलियन कलर्स दिए गए है। जिससे मोबाइल के कलर काफी गहरे और साफ नजर आते है। HDR 10+ का सपोर्ट दिया है । जिससे Netflix Youtube का व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर होता है।मोबाइल में Space Touch और Glove Touch का भी सपोर्ट दिया है। जिससे हाथ में दस्ताने पहने हो या बारिश हो तब भी मोबाइल का स्क्रीन टच काम करेगा।

मोबाइल डिस्प्ले स्मूथ परफॉमेंस करती है । औसतन गेमिंग की जा सकती है। कभी कभी स्क्रीन चिपकना शुरू हो सकती है। उसके दूसरे कारण भी हो सकते है। लेकिन इसमें वीडियो स्ट्रीमिंग में आनंद आता है,क्योंकि इसके कलर काफी नेचुरल दिखे है, सिनेमेटिक वीडियो ओर भी बेहतरीन परफॉमेंस करते हुए दिखा है ।

कैमरा

Oppo Reno 15 5G मोबाइल मे रियर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। जो AI Potrait Camera के साथ आता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा क्लियर मेन कैमरा है। 50 मेगापिक्सल 3.5X टेलीफोटो पोट्रेट कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा 100 fov के साथ दिया है। वीडियोग्राफी के लिए 4k 60fps अल्ट्रा स्टडी वीडियो जैसे बेहतरीन फंक्शन उपलब्ध  है।

फोटोग्राफी में  मोबाइल का प्रदर्शन शानदार देखने मिलता है। लाइट के हिसाब से कैमरा फंक्शन में सेटिंग कर सकते है। यह skin Tone के अनुसार फोटो को नेचुरल लेने में माहिर है। साथ ही सेल्फी के शौकीन के लिए भी यह मोबाइल शानदार रहा है। वीडियोग्राफी भी अच्छी देखने मिली है। लेकिन साल भर उपयोग करने के बाद पता चलता है कि मोबाइल का कैमरा फीचर उस समय कैसा परफॉमेंस करेगा उस समय कैमरा की असली क्वालिटी का पता चल जाएगा। लेकिन हाल ही में आप कैमरा को देख के मोबाइल ले रहे हो तो यह बेहतरीन नहीं पर अच्छा विकल्प है।

प्रोसेसर परफॉमेंस 

Oppo Reno 15 5G में Snapdragon 7 Gen 4 दिया गया है।जो 4 nm नैनोमीटर पर आधारित प्रोसेसर है। इसमें Trinity Engine, Luminous, और AI Hyperboost 2.0 जैसे फीचर्स मौजूद है। मोबाइल में AI ट्रांसलेटर और AI Call Truecaller जैसे लाजवाब फीचर्स है। यह ColorOS 16 पर काम करता है। 6 साल को सिक्योरिटी अपडेट के साथ दिया है। साथ ही 12GB RAM + 256GB स्टोरेज दिया गया है। जो मोबाइल में 

मल्टीटास्किंग ओर गेमिंग अच्छे स्तर पर करने में मदद करता है। ओर बड़ी बड़ी फाइल भी डाउनलोड की जा सकती है।एक साथ कई ऐप्स का उपयोग किया जा सकता है। मोबाइल में लंबे समय तक गेमिंग करने पर भी पिक्चर में कोई गिरावट नहीं आती है। अगर आप गेमिंग के शौकीन हो तो यह मोबाइल कम बजट में शानदार एक्सपीरियंस दे रहा है । मेरी राय है आप गेमिंग के लिए इस मोबाइल को खरीद सकते है।

बैटरी 

6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया यह मोबाइल पावरफुल बैकअप के साथ आती है। जिसमें 80W का SuperVooc चार्जर दिया है। जो कम समय में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कंपनी का कहना है कि 1% से 100% होने में 50 मिनट का समय ही लगता है। ओर फुल चार्जिंग होने पर 11 घंटे से अधिक तक चल सकता है। मोबाइल10 मिनट चार्ज होंने पर 5.8 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग की जा सकती है।

Oppo Reno 15 5G बैटरी के मामले में तगड़ा परफॉमेंस करता नजर आया अगर कोई लंबे समय तक बैटरी बैकअप रखना चाहता है, या किसी का लंबे समय टैकोबिल पर कम रहता है तो या बैटरी पावर वाले के लिए एक पावर विकल्प हो सकता है।

निष्कर्ष 

Oppo Reno 15 5G मोबाइल का परफॉमेंस शानदार देखने मिला इसकी डिजाइन ने मेरा मन जीत लिया इसका White कलर मॉडल से आँखे नहीं हट रही थी। अगर डिजाइन के मामले में देखे तो यह मोबाइल प्रीमियम मॉडर्न लुक में नजर आया। अगर आप एक प्रीमियम फील चाहते हो तो यह मोबाइल खरीदना बेस्ट ऑप्शन ओ सकता है। लेकिन इसके फीचर्स देखे तो 55,999 की कीमत में अच्छे फीचर्स ओर फंक्शन देखने मिले लेकिन प्रोसेसर को ओर बढ़ाया जा सकता था, डिस्प्ले की क्वालिटी  ओर भी बेहतरीन की जा सकती थी

और सबसे जरूरी कैमरा को भी अपग्रेड किया जा सकता था । इसका परफॉमेंस तो अच्छा देखने मिला लिए। इस कीमत पर यह मोबाइल थोड़ा सा निराश कर रहा है लेकिन अगर डिजाइन को देखे तो यह मोबाइल खरीदना एक सही फैसला हो सकता है। 

Oppo Reno 16 5G मोबाइल

Vivo X300 FE

FAQ 

  1. Oppo Reno 15 5G में Display की साइज क्या है?

मोबाइल की Display 6.59 इंच की 1.5 k पर बानी FHD+OLED डिस्प्ले है।

      2. मोबाइल में मेन कैमरा कैसा है?

इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा क्लियर का है।

      3. मोबाइल की बैटरी कितने पावर की है ?

6500mAh कीका बैटरी बैकअप दिया हुआ है

     4.मोबाइल में AI फीचर्स दिए गए है?

          मोबाइल में AI ट्रांसलेटर, AI Call True caller जैसे फीचर दिए है।  

     5. एडीटिंग के लिए Oppo 15 अच्छा विकल्प है?

हां एडिटिंग की बात करे तो सामन्य फोटो और वीडियो एडिटिंग मोबाइल में आसानी से की जा सकती है जिसमे VN, Cap cut, Inshot, Kinemaster Etc. Apps              सपोर्ट करते है।

Pros.

  1. इसका डिजाइन काफी आकर्षक है।
  2. प्रोटेक्शन Corning Gorilla Glass 7I
  3. 6.59 AMOLED Display 
  4. 80W SuperVooc चार्जर 
  5. Gaming मल्टीटास्किंग में शानदार प्रदर्शन

Cons.

  1. कैमरा सामान्य प्रदर्शन रहा।
  2. स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प नहीं है माइक्रो एसडी कार्ड नहीं दिया है।
  3. बेहतर प्रोसेसर की आवश्यकता 
  4. कीमत थोड़ी ज्यादा लगी इस कीमत में ओर शानदार मोबाइल हो सकते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *