रीयलमी अपनी सीरीज का विस्तार करते नजर आ रही है। जी हा इस बार कंपनी Realme P4s मोबाइल को लॉन्च करने जा रही है । जो मिड सेगमेंट में पेश किया जाने वाला है। इससे पहले कंपनी P 4 सीरीज के ढेर सारे मोबाइल लॉन्च किए है। यह मोबाइल खास कर विशाल बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट गेमिंग परफॉमेंस के बेहतर अनुभव के साथ लाया जाएगा। तो आइए लॉन्च से पहले जानते है मोबाइल की खास बातो के बारे में।
Realme P4s लॉन्च डेट की जानकारी
Realme मोबाइल के बारे में न्यूज सामने आई है कि सोशल मीडिया एक्स पर दावा करते हुए कहा है कि यह मोबाइल अगस्त महीने में भारत के अंदर लॉन्च हो जाएगा। इसका मतलब है कि यह मोबाइल अगस्त महीने के अंत तक लॉन्च होने की पूरी संभावना है क्योंकि अगस्त महीना आधे से ऊपर निकल चुका है। ऐसे में हम आशा जता सकते है कि हाल ही के दिनों में लॉन्च किया जा सकता है।
कीमत की पूरी लिस्ट
लॉन्च होने वाला Realme P4s मोबाइल को मिडबजट में लॉन्च किया जाने वाला है। सूत्रों के अनुसार अनुमान लगाया जा रहा है कि बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज देखने मिल सकता है। वही दूसरी ओर कहा जा रहा है कि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज़ वेरिएंट में बेस मॉडल लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट्स का माने तो यह पता चलने में आया है कि मोबाइल 35,000 से 40,000 के सेगमेंट में मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है।
स्पेसिफिकेशन
Realme P 4s 5G मोबाइल एक बड़ी 8000mAh बैटरी ताकतवर बैटरी बैकअप के साथ लाने की योजना है। लीक्स रिपोर्ट में यह भी सामने आया है की मोबाइल को फास्ट चार्जिंग के लिए 80W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देने का दावा है। जो लंबे समय तक उपयोग के बाद स्पीड से चार्ज किया जा सके। यह अनुमान इसलिए लगाया जा रहा है क्योंकि कंपनी ने हाल ही में 7-8 सप्ताह पूर्व 8000mAh बैटरी वाला Realme P 4R लॉन्च किया था।
लीक्स रिपोर्ट में सामने आया है कि Realme P4s मोबाइल में Amoled डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है जो 1.5k पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगी। इसकी सबसे बड़ी बात सामने आई है कि इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार धूल ओर पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग तकनीक दी जा सकती है।
Realme P4s को लेकर चर्चा में सुनने मिला है कि यह मोबाइल MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। जो 4nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जिसमें 2.6गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता है। लेकिन इससे पहले भी कंपनी Realme P 4x और Realme P 4 Power में Dimensity Ultra 7400 प्रोसेसर दे चुकी है।