July माह में लॉन्च हुआ Nothing Phone 4b एक मिड रेंज मोबाइल है, जो सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन वाला मोबाइल है। लेटेस्ट डिजाइन वाले इस मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर, 6.77 इंच की Samsung Super Amoled Display के साथ आया है। आइए जानते है क्या 1.5 महीने के बाद भी इस मोबाइल को खरीदना उचित है।
Nothing Phone 4b Full Specification
डिजाइन देखे तो इस बार Nothing Phone 4b में Nothing 4a ओर 4a pro का मिक्सअप लग रहा है। मोबाइल के कैमरा मॉड्यूल में ट्रांसपेरेंट बार ओर फ्लैट लाइट एज दिया है। इसकी डिजाइन के लिये यूनिबॉडी डिजाइन ओर ग्लिफ बार को एक साथ पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह पिछले ग्लिफ़ डिजाइन के मुकाबले 40% अधिक ब्राइट है इससे काफी आकर्षक ओर प्रीमियम लुक नजर आ रहा है।
मोबाइल 2344 X 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.77 इंच की Super Amoled Display दी गई है। HDR 10+ का सपोर्ट भी दिया है। जिसमें 120 Hz का Adaptive रिफ्रेश रेट मिलता है। विजिबिलिटी के लिए 2000 nits का ब्राइटनेस भी मिला है। साथ ही अनलॉक के लिए फिंगरप्रिंट ऑन डिस्प्ले ऑप्टिकल सेंसर दिया है।
बैटरी
Nothing Phone 4b में 6000mAh को बड़ी बैटरी बैकअप के साथ लाया गया है। जिसको 33W के फास्ट चार्जर से चार्जिंग किया जाता है। 7.5W का रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी दी है। कंपनी ने कहा है मोबाइल 80 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है ।
प्रोसेसर
Nothing Phone 4b मोबाइल में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया है, जो ऑक्टा कोर प्रोसेसर पर आधारित है। यूजर्स को फास्ट स्क्रॉल, स्मूथ गेमिंग और तगड़ी मल्टीटास्किंग का अनुभव देता है। मोबाइल को हैवी परफॉमेंस के दौरान गर्माहट से बचाने के लिए 20,829mm का विशाल कूलिंग तकनीक दी है। जो मोबाइल को ठंडा रखने में मदद करती है। LPDDR4X RAM के साथ UFS 2.2 का स्टोरेज मिला है ।
Nothing Phone 4b Android 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 पर काम करता है। कंपनी ने 6 साल का सिक्योरिटी अपडेट के साथ तीन बड़े Android OS अपडेट देने का दावा किया है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए Nothing Phone 4b ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 50मेगापिक्सल का सैमसंग प्राइमरी कैमरा, और fov 119° के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
अन्य फीचर्स मोबाइल में कनेक्टिविटी देखे तो WIFI 6, ब्लूटूथ 6.0 NFC, GPS शामिल है। और Ai पर चलने वाले Essential Spaces / Voices जैसे फीचर्स दिए है।
Nothing Phone 4b मोबाइल की जानकारी जानने के बाद कह सकते है की लंबी बैटरी, यूनिक डिजाइन बेहतर सॉफ्टवेयर चाहते हो तो Nothing 4b एक बेहतर विकल्प हो सकता है। लेकिन आप गेमिंग ओर हैवी परफॉमेंस को नजर से देख रहे हो तो आप दूसरे मोबाइल को ओर जा सकते हो। जिसमें Motorola Edge 70 Fusion, जैसे आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले मोबाइल खरीद सकते हो। हम आशा करते है ये जानकारी आपको मोबाइल खरीदने के फैसले के लिए पर्याप्त होगी।
Smartjagat