वीवो कंपनी ने 6 साल बाद अपनी S सीरीज को लांच कर दिया है। जिसमे Vivo S2 को पेश किया है इस मोबाइल में 6.83 इंच की डिस्प्ले MediaTek Dimensity 7360 Turbo processor, 7050 mAh बैटरी के साथ उत्तारा गया है। आइये मोबाइल के बारे में पूरी जानकारी डिटेल्स में पढ़े
Vivo S2 Review In Hindi
डिज़ाइन
Vivo S2 हमे तीन कलर ऑप्शन में देखने मिला जिसमें सिल्क व्हाइट सबसे प्रीमियम लगा। साथ ही Sapphire Blue, Regal Bronze कलर भी शामिल है। बैक पन्नेल पर कम्पनी का ब्रांडिंग Logo और होरिजेंटल मोडुअल में ड्यूल कैमरा दिया है जो बिल्कुल आँखों की तरह लगता है। साथ ही फ़्लैश लाइट भी है। जब मोबाइल पर रोशनी आती है तो यह शाइन नजर आता है।
बिल्ड क्वालिटी की बात करे तो बैक पन्नेल फुल Mate फिनिशिंग से बना हुआ है। मोबाइल का वजन सिर्फ 197 ग्राम और 7.9mm की थिकनेस है. मोबाइल के कार्नर curve किये हुए है जिसे हाथ में पकड़ने पर कम्फर्टेबले लगता है और हल्का महसूस होता है। और मोबाइल पर ग्रिप भी बनी रहती है जिससे लम्बे समय तक मोबाइल को पकड़ कर रख सकते है। मेने इसे 18 दिन बिना कवर लगाए उपयोग किया तब भी मुझे इस पर किसी भी प्रकार का स्क्रैच या डेंट दिखाई नहीं दिया फिंगरप्रिंट के निशान भी नहीं लगे। अगर इसकी डिज़ाइन और क्वालिटी देखे तो दोनों ही शानदार देखने मिली।
डिस्प्ले Vivo S2 मोबाइल में 6.83 इंच की Full HD+3D कर्व्ड Amoled Display दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। ओर 3000 nits का पीक ब्राइटनेस का भी सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी परफॉमेंस की बात करे तो शानदार प्रदर्शन दिखा 3D डिस्प्ले और रिफ्रेश रेट के सहयोग से स्क्रीन काफी स्मूथ ओर easily स्क्रॉल करती दिखी। Indoor के साथ आउटडोर में भी विजिबिलिटी अच्छी रही । नॉर्मल sunlight में भी नोटिफिकेशन पर आइकन साफ नजर आ रहे थे। लेकिन दिन में कड़ी धूप में थोड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा ।
Vivo S2 मोबाइल में मल्टीटास्किंग यूट्यूब Netflix का वीडियो एक्सपीरियंस काफी बेहतरीन रहा कलर काफी शार्प नजर आए ओर बाहर निकलते हुए दिखे जो सबसे बेहतर लगा।
प्रोसेसर
Vivo S2 में MediaTek Dimensity 7360 Turbo processor दिया है जो 4nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0 Ghz से 2.5 Ghz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है । 970,000 Antutu स्कोर के साथ दिया है। ग्राफिक्स के लिए ARM Mali- G615 MC2 GPU मिला है । 8GB RAM का सपोर्ट दिया है उसी के साथ 8GB का Extended RAM भी दिया है जो बढ़कर 16GB हो जाती है कंपनी का दावा है की मोबाइल में एक साथ 25 ऐप्स मल्टीटास्किंग कर सकते हो।
में 9800mm का Vapor Chamber और 23000mm से ज्यादा का कुलिंग एरिया दिया है। जो मल्टिटास्किंग, वीडियो रिकॉर्डिंग, प्लेबैक और हाई लेवल गेमिंग के दौरान मोबाइल की गर्माहट को बाहर निकाल ठंडा रखने में मदद करता है। जिससे मोबाइल बिना किसी परेशानी चल सके। Vivo S2 OriginOS 6 par सक्रिय है जो Android 16 पर आधारित है।कंपनी ने 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट और 3 साल का एंड्रॉयड OS अपडेट भी दिया है।
इस प्रोसेसर पर यह मोबाइल शानदार परफॉमेंस किया। एक से दूसरी ऐप स्विच बड़े ही आसानी से हुई। लगातार 3 घंटे तक 30° टगेमिंग करने पर भी 90Fps MLBB की फ्रेम रेट पर की गई। मल्टीटास्किंग तो बेखूबी और अधिक कुशलता से सक्रिय होती है।
ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ दिया प्राइमरी कैमरा जो 50MP Sony Main Sensor ( Sony IMX852 )के साथ दिया गया है। साथ ही 2 मेगापिक्सल का Bokeh कैमरा भी दिया है। साथ ही फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मौजूद है।
रियर और फ्रंट दोनों ओर 4k में वीडियो रिकॉर्डिंग को जा सकती है। इसकी क्वालिटी में जरा भी फर्क नहीं पड़ता । वीडियो काफी स्टेबल ओर क्लियर आती है । फोटो काफी शार्प और नेचुरल डिटेल्स के साथ आते है। जिसमें फोटो के कलर ओर ऑब्जेक्ट साफ ओर सुंदर नजर आते है। जो जीवंत लगती है। साथ ही फोटो ओर वीडियो को लंबे समय तक उसी मोड़ में रखा जा सकता है।
फ्रंट कैमरा की बात करे तो ग्रुप सेल्फी में यह लाजवाब परफॉमेंस करता है। इसका एंगल अधिक लोगो को ग्रुप सेल्फी में जोड़ देता है ।अच्छी रोशनी में फोटो HD में आते है।
बैटरी
कंपनी ने Vivo S2 मोबाइल को 7050 mAh बैटरी पावर के साथ लाया है। जिसको 44W के चार्जर से फास्ट चार्जिंग किया जा सकता है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद भी मोबाइल काफी हल्का है ।
फुल चार्ज होने पर 33 घण्टे वीडियो प्लेबैक कर सकते है।43.7 घंटे म्यूजिक सुन सकते है।12.6 घंटे free fire खेल सकते है। मोबाइल में bypass चार्जिंग का भी ऑप्शन मौजूद है जिससे हैवी परफॉमेंस के दौरान मोबाइल में पावर सीधा मादरबोर्ड में सप्लाई होती है। जिससे बैटरी पर कम दबाव पड़ता है। मोबाइल में एक फंक्शन ओर है Battery Life Extender जिससे बैटरी बिल्कुल खत्म होने की हालात में भी 4 मिनट का अतिरिक्त समय उपलब्ध करवाती है। साथ ही 6 साल का बैटरी हेल्थ भी दिया गया है।
कीमत
Vivo S2 में तीन कलर के साथ 2 स्टोरेज वेरिएंट का ऑप्शन दिया है। जिसमें 8GB+128GB 5G 39,999 रुपए में 8GB+256GB 44,999 रुपए की कीमत में वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है।
निष्कर्ष
Vivo S2 mobile शानदार डिजाइन के साथ एक से बढ़ कर एक फीचर के साथ मार्केट में आया है साथ फंक्शन को अपग्रेड करके लाया है। इसका ओवरव्यू करने के बाद हम कह सकते है कि यह मोबाइल खरीदना कोई गलत डिसीजन नहीं है। पर हा पहले आप पूरी जानकारी जरूरी प्राप्त करे। ओर इसको कीमत इस बात पर भी निर्भर करती है की आपने मोबाइल कहा से खरीदा।