Vivo Y31T Mobile स्मार्ट Ai और हैवी बैटरी से लैस

Vivo कंपनी द्वारा Y सीरीज का अपना एक ओर स्मार्टफोन Vivo Y31T Mobileअगस्त महीने में लॉन्च किया है। जो  मिड सेगमेंट में पेश है, जिसकी खरीददारी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों जगह पर Available है। मोबाइल में कंपनी ने दो वेरिएंट 4GB और 6GB स्टोरेज उपलब्ध करवाए है साथ ही तीन नए कलर के साथ लाया गया है । तो आइए जानते है क्या एक मिड बजट में यह मोबाइल परफेक्ट फिट होता है या नहीं ? इसके लिए मोबाइल की कीमत, फीचर ओर स्पेसिफिकेशन के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त करेंगे 

Vivo Y31T Mobile Price 

  • Vivo Y31T Mobile की कीमत उसके स्टोरेज वेरिएंट पर निर्भर है जो दो प्रकार के है। 
  • Vivo Y31T 4GB+128GB Storage की कीमत 25,499 रुपए देखने मिली वही दूसरी ओर
  • वीवो के दूसरे वेरिएंट में 6GB+128GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपए रखने में आई है जो कि मोबाइल की लॉन्च कीमत है
  •  जिसमें 1500 रुपए का डिस्काउंट दोनों वेरिएंट पर उपलब्ध है।
  • हाल ही में ऑफिसियल वेबसाइट पर 4GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 26,999 रुपए और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 31,499 रुपए पर उपलब्ध है।

Vivo Y31T Mobile Specification 

  • प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया गया है।
  • यह 4nn नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। जो 1.95 गीगाहर्ट्ज से लेकर 2.2 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
  • Vivo Y31T Mobile एंड्रॉयड वर्जन 16 पर आधारित है, जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है।
  • ग्राफिक्स के लिए वीवो मोबाइल में Aderno 613 GPU दिया गया है।

Smart Ai फीचर्स 

  • Ai creation इसमें आप ड्राफ्ट द्वारा Ai से नोट्स, कंटेंट क्रिएट करवा सकते हो।
  • Ai Caption अगर आपकी मीटिंग या कॉल्स चल रहे है उसी वक़्त जो कुछ बोला जा रहा है वो text लिखा हुआ आ जाएगा ।
  • Ai super link के जरिए 360° सिग्नल कवरेज बनी रहती है। AI पावर नेटवर्क कनेक्शन से लो सिग्नल के क्षेत्र में भी कॉल ओर वीडियो को नियमित रखता है। फास्ट reconnection से नेटवर्क जाने व आने की परिस्थिति में तुरंत कनेक्ट हो जाता है।

कैमरा

  • Vivo Y31T 5G Mobile में बैक पैनल पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिला है।
  • Led फ्लैश लाइट से लैस 50 मेगापिक्सल 90° वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा दिया है । जो सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल Bokeh/ Depth सेंसर के साथ मिलकर काम करता है।
  • सेल्फी , वीडियो कॉल के लिए 8 मैप्लगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिला है।
  • इसका मेन कैमरा अल्ट्रा क्लियर पोर्ट्रेट मोड में शार्प फोटोज कैप्चर करता है।
  • Ai Eraser feature से unwanted ऑब्जेक्ट को रिमूव कर सकते हो, जिससे फोकस फ़ोटोज़ पर बनी रहे।

बैटरी

  • Vivo Y31T Mobile की सबसे बड़ी ताकत मोबाइल की तगड़ी बैटरी है।
  • भारतीय बाजार में इसे 7200mAh बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च किया गया है।
  • Vivo के इस मोबाइल को स्पीड से चार्ज करने के लिए 44W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
  • एक बार फुल  चार्ज करने के बाद मोबाइल एक दिन आसानी से चल सकता है।
  • कंपनी ने कहा है कि 62 घंटे म्यूजिक, 32 घंटे वीडियो प्लेबैक, 10.2 घंटे नेविगेशन, 11.4 घंटे गेमिंग की जा सकती है।

डिसप्ले 

  • Vivo Y31T Mobile में 1570 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया है ।
  • जिस पर 6.75 इंच की HD + Display दी गई है। यह LCD पैनल पर बनी पांच हॉल डिस्प्ले है।
  • इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट,, 1200 nits पीक ब्राइटनेस, 240Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिला है।
  • ज्यादा वक्त तक मोबाइल चलाने पर भी आंखों पर तनाव नहीं पड़े व आंखे को नुकसान  नहीं हो उसका ध्यान रखा गया है।
  • मोबाइल की डिस्प्ले Eye Protection तकनीक से लैस है। जिसमें DC Dimming, ब्लू लाइट जैसे फीचर्स भी मौजूद है।

डिजाइन 

  • Vivo Y31T Mobile Seashore Green, Golden Mistऔर Crimson Red जैसे आकर्षक तीन वेरिएंट कलर के साथ भारतीय बाजार में उपलब्ध है।
  • मोबाइल कर्व्ड डिजाइन वाला है जिससे हाथों पर नहीं लगता ओर ग्रिप बनी रहती है। 
  • मोबाइल के बैक पैनल पर ड्यूल कैमरा + Led फ्लैश लाइट दी गई है। ओर फ्रंट में सिंगल कैमरा मिला हुआ है।
  • कंपनी ने Guardian Glass प्रोटेक्शन दिया है जिससे हल्के फुल्के झटकों व स्क्रैच से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
  • Vivo के इस मोबाइल का बैक पैनल प्लास्टिक फ्रेम से बना हुआ है। इसका वजन सिर्फ 209 ग्राम और 8.39 mm की थिकनेस है
  •  IP 68और IP 69 की रेटिंग मिली है जिससे धूल मिट्टी और पानी से बचाव किया जा सके।

निष्कर्ष

  • मोबाइल का ओवरव्यू देखने के बाद कह सकते है कि हाई बैटरी पावर ओर स्मार्ट Ai इंजन IP68 और IP69  रेटिंग मोबाइल को मजबूत ओर लंबे समय तक चल सके वैसा बनाता है।
  • इस कीमत पर केवल HD+ डिस्प्ले ही दी गई है साथ ही प्रोसेसर भी सामान्य है जिससे हैवी कार्य आप नहीं कर सकते ।
  • अगर आप मजूबत बैटरी बैकअप के साथ मोबाइल की सुरक्षा ही चाहते हो, तो Vivo Y31T Mobile मोबाइल आपके लिए एक सही विकल्प हो सकता है। परन्तु आप हैवी परफॉमेंस ओर ब्राइट HDR डिस्प्ले के इच्छुक है तो यह मोबाइल आपके लिए उपयुक्त नहीं है।

Vivo कंपनी के अन्य मॉडल 

Leave a Comment