Redmi Note 17 pro max 10,000mAh बैटरी वाले मोबाइल की खासियत क्या है

रेडमी कंपनी ने अपनी सीरीज को ओर मजबूत करते हुए सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन Redmi Note 17 Pro Max 15 सितंबर को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। साथ ही Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट से लैस है। अगर आप लेटेस्ट स्मार्टफोन के साथ बड़ी बैटरी चाहते हो, तो आइए नीचे इसके बारे में डिटेल्स में पढ़ते है ओर देखते यह बैटरी कितने समय तक साथ निभाती है। ओर कितना सहयोग प्रदान करती है।

Redmi Note 17 pro max Price

Redmi Note 17 Pro Max भारतीय बाजार में दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। जिनकी कीमतें अलग अलग देखने मिली है । इस स्मार्टफोन में 8GB RAM + 256GB स्टोरेज़ उपलब्ध है। जो इसका बेस वेरिएंट है। जिसकी कीमत 49,999 रुपए है। साथ ही मोबाइल का टॉप मेमोरी वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज 55,999 रुपए में आया है। अगर देखे तो मोबाइल की कीमत उसके स्टोरेज वेरिएंट के अनुसार 512 GB मिल जाती तो मोबाइल की परफॉमेंस एवं डिमांड ओर भी बढ़ सकती थी।

Redmi Note 17 pro max स्पेसिफिकेशन

सबसे पहले बात करते है इस मोबाइल की सबसे बड़ी ताकत विशाल बैटरी जो 10000 mAh पावर की है। जिसकी मैन्युफैक्चरिंग निर्माण में लिथियम आयन तकनीक का प्रयोग किया है। कंपनी का दावा है कि मोबाइल सामान्य उपयोग में 4 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकता है। जो मोबाइल को खास बनाता है ओर मोबाइल की डिमांड को बढ़ता है। 

Redmi Note 17 Pro Max को चार्ज करने के लिए 100W Hyper चार्जर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार 20 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में सिर्फ 70 से 80 मिनट का समय ही लगा। कंपनी की रिपोर्ट में आया है कि सिर्फ 20 मिनट चार्ज करने पर मोबाइल पूरा दिन चार्ज रह सकता है। मोबाइल को 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ लाया गया है।

अगर बैटरी की बात करे तो आज कल हर मोबाइल में यही ट्रेंड चल रहा है । बहुत से ऐसे मोबाइल है जो सिर्फ 25000 तक होने के बावजूद 7000 से 8000mAh पावर तक की बैटरी उपलब्ध करवाते है। लेकिन उनमें आपको 100W जैसे बड़े चार्जर देखने नहीं मिलते है। बड़ी कीमत वाले मोबाइल की यही खासियत होती है वह किसी भी चीज ने कमी नहीं छोड़ता ।

एंड्रॉयड 16 पर आधारित Hyper OS 3 पर काम करने वाला Redmi Note 17 Pro Max मोबाइल में प्रोसेसिंग के लिए Qualcomm Snapdragon 6s Gen 5 चिपसेट दिया गया है। यह 4 nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.6 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। हैवी परफॉर्मेंस और मल्टीटास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाने के लिए LPDDR5X RAM दी गई है। जिसमें 8GB और 12GB RAM मौजूद है।

मोबाइल को धूल ओर पानी से बचाने के IP66/ IP68 / IP69 / IP69K की रेटिंग दी है।मोबाइल अंडरवाटर भी परफॉमेंस दे सकता है।  कंपनी का दावा है कि SGS सर्टिफाइड बॉडी होने से 3 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी मोबाइल को कुछ नहीं होता है।  

Redmi Note 17 Pro Max स्मार्टफोन में 6.83 इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली  CrystalRes Amoled Display दी गई है। जिसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट जो स्मूथ स्क्रॉलिंग में मदद करता है ।3500 Nits का ब्राइटनेस भी दिया है, जिससे सूरज की रोशनी या तेज रोशनी में भी मोबाइल की डिस्प्ले साफ दिखाई देती है।  

240Hz टच सैंपलिंग रेट दिया है जो इंस्टेंट टच पर 3200Hz तक पहुंच जाता है। 12 bit colour depth दिया है। 3840Hz PWM Diming + Dc Dining दी है ।डिसप्ले पर Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन लेयर दी गई है। Intelligence eye – care technology दी गई है। जिसकी मदद से इनडोर में ब्राइटनेस लेवल ऑटोमैटिक कम होकर 1% ओर आ जाता है। 

Redmi Note 17 Pro Max में फ्लैगशिप लेवल कैमरा सिस्टम दिया है । जिसमें ड्यूल रियर कैमरा मिला है। इसका प्राइमरी कैमरा f/1.5 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल OIS मेन  LED फ्लैश लाइट से लैस कैमरा दिया गया है। जो 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

टेक्नोलॉजी

Redmi Note 17 Pro Max में Wet Touch Technology 2.0 दी गई है। जिससे गीले हाथ होने पर व स्क्रीन पर पानी गिरने के बाद भी preform करती है 

400% तक वॉल्यूम बूस्ट Dolby Atmos स्पीकर दिए गए है।

इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

Infrared remote control & Multifunctional NFC

 

Leave a Comment