भारत में Infinix Note 60 Pro 5G लॉन्च हो चुका है।जो प्रीमियम डिजाइन, 144Hz रिफ्रेश रेट, AMOLED Display, Snapdragon 7s Gen4 प्रोसेसर, 6500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जर जैसे फीचर से भरा हुआ है। Active Matrix Display भी दी गई है । तो आइए देखते है यह matrix डिस्प्ले क्या काम करती है, और इस मोबाइल के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में –
Infinix Note 60 Pro जाने कीमत और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी –

DESIGN
Infinix Note 60 Pro शानदार कलर्स जैसे की solar Orange, Mocha Brown, Deep Ocean Blue colour में दिया है।जिसमें Active Matrix Display दी गई है, जो बैक पैनल में कैमरा के पास लगी है।यह स्क्रीन में भी नेविगेशन, एनीमेशन और गेम्स चलते है। मोबाइल को मजबूती प्रदान करने के लिए 360’ एयरोस्पेस एल्यूमिनियम फ्रेम का उपयोग किया है।साथ ही मोबाइल को धूल और पानी से बचाने के लिए IP68, IP69 की रेटिंग दी है।मोबाइल के साइड बार में डेडिकेटेड बटन लगा है जिससे हार्ट रेट चेक की जा सकती है। मोबाइल में JBL के शानदार स्पीकर उपलब्ध करवाए है।
Display
Infinix Note 60 Pro 5G में 2644X 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इच 1.5K की डिस्प्ले दी गई है । जिसमें 144 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।यह पंच हाॅल स्क्रीन है जो AMOLED पैनल पर बनी है।4500nits का पीक ब्राइटनेस है इस स्मार्टफोन के display पर 240Hz टच सैंपलिंग रेट 2304 Hz PWM डिमिंग दिया गया है। यह शानदार डिस्प्ले मल्टी टास्किंग कार्य और गेमिंग को बेहतर बनाता है।मोबाइल का डिस्प्ले काफी स्मूथ और ब्राइटनेस भी तगड़ा है। यह दोनों कॉम्बिनेशन मोबाइल को शानदार performance प्रदान करते है। HD सपोर्ट मिलने से You Tube, Netflix, का viewing Experience दमदार रहता है।
Processor & Performance
Infinix Note 60 Pro 5G Qualcomm 4nm Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है! जो 1.8 गीगाहर्ट्ज से लेकर 2.7 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम है। ग्राफिक्स के लिए Aderno 810GPU सपोर्ट दिया गया है। मोबाइल में 4758 mm 2, 3D Ice core VC Chamber दिया है। जो टास्किंग करते वक्त मोबाइल की गर्म हवा को बाहर फेंकता है, और मोबाइल को गर्म होने से रोकता है। जिससे मोबाइल स्मूथली परफॉमेंस कर सके।
इस दमदार प्रोसेसर की सहायता से मोबाइल में टास्किंग मल्टीटास्किंग कार्य काफी बेहतर ढंग से होते है । और मोबाइल की ऐप्स लोड क्षमता भी बेहतर है ।इसमें गेमिंग के दौरान मोबाइल कम गर्म होता है। इस प्रोसेसर के माध्यम से मोबाइल तेजी से काम करता है। और मोबाइल की प्रोसेसिंग क्षमता को मजबूत करता है। मोबाइल को एंड्रॉयड 16 पर पेश किया है। जो XOS 16 के साथ जुड़कर कार्य करता है। इंफिनिक्स कंपनी ने 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट और 3 जेनरेशन OS upgrade के साथ लॉन्च किया है।
Camera
Infinix Note 60 Pro में Dual रियर कैमरा सेटअप है।इसके बैक पैनल में f/1.59 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा OIS सेंसर के साथ LED फ्लैश light के साथ दिया है। f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस कैमरा दिया है, दोनों कैमरा साथ मिलकर शानदार प्रदर्शन करते है। फ्रंट में सेल्फी के f/2.2 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।
Infinix Note में 4k 30fps में वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।15X तक डिजिटल जूम किया जा सकता है।ultra HD में फोटोग्राफी की जा सकती है । जिससे crystal clear विजुअलिटी देखने मिलती है। Portrait में मोबाइल लेने पर काफी शानदार प्रदर्शन रहता है और गजब के फोटो आते है। कैमरा में AI के सपोर्ट से रिफ्लेक्शन, शैडो, ऑब्जेक्ट्स रिमूवर जैसे फीचर का उपयोग से फोटो को ओर आकर्षित ओर बेहतर कर सकते हो।
Battery & Charging
Infinix Note 60 Pro 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी है।ओर चार्जिंग के लिए 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिला है।ओर 30W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है । मोबाइल में bypass चार्जिंग भी दिया है। जो गेमिंग या मोबाइल का उपयोग करते वक्त चार्जिंग लगाने पर पावर को सीधा मदरबोर्ड में ट्रांसफर करता है।जिससे बैटरी पर दबाव कम।पड़ता है।
मोबाइल में 6 साल की Battery Endurance दिया है ।इसमें आप 34 घंटे तक नॉन स्टॉप वीडियो प्ले कर सकते हो और 22 घंटे तक नेविगेशन भी ऑन रह सकता है।मोबाइल में कनेक्टिविटी के लिए Dual SIM ट्रे, WIFI 6, Bluetooth 5.4, NFC, GPS, IR blaster, USB Type -C Port शामिल है।

Price
Infinix Note 60 Pro 5G me do वेरिएंट देखने मिले है जिसकी कीमत अलग अलग है। ऑफिशियल वेबसाइट पर 8GB RAM+128GB स्टोरेज की कीमत 35,999 रुपए है, एवं 8GB RAM+256GB स्टोरेज की कीमत 39,999 रुपए है।
निष्कर्ष
Infinix Note 60 Pro 5G mobile एक शानदार एडवांस फीचर वाला बेस्ट सिक्योरिटी ओर अपग्रेड वर्जन वाला मोबाइल है। जिसमें हार्ट रेट चेक सिस्टम, AI का उपयोग, मैट्रिक्स डिस्प्ले, JBL शानदार स्पीकर जैसे तगड़े सिस्टम लगे हुए है । और इसका परफॉमेंस भी बढ़िया है। अगर आपका बजट 35,000 से 40,000 है ओर ऐसा मोबाइल खरीदते हो तो यह शानदार विकल्प होगा । इसके कैमरा में थोड़ा सुधार हो सकता था फिर भी यह मोबाइल को खरीदना वैल्यू फॉर मनी होगा।

Smartjagat Mobile Collection