Realme 16 Pro Plus 5G mobile Review In Hindi

Realme की नयी सीरीज लॉन्च हो चुकी है, जिसमें Realme 16, 16 Pro, Realme 16 Pro Plus  मॉडल पेश किए है। मोबाइल में 7000mAh बैटरी, 200 MP कैमरा, 6.8 इंच डिस्प्ले, 144 Hz रिफ्रेश रेट दी है। यह मोबाइल गेमिंग और मल्टीटास्किंग बखूबी शानदार प्रदर्शन करते है। जिसके लिए कूलिंग सिस्टम लगाया हुआ है। तो आज हम Realme 16 Pro Plus  का Review देखेंगे कि 7 महीनों के भीतर इस मोबाइल का प्रदर्शन कैसा रहा। 

Display 

Realme 16 Pro Plus 5G mobile में 6.8 इंच की 2800 X 1280 रेजोल्यूशन के साथ 1.5K की Display दी गई है। जिसमें  144 Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। 6500 Nits का पीक ब्राइटनेस भी मिला है। यह Display कर्व डिजाइन वाली AMOLED पैनल पर बनी है इसलिए कंपनी को HyperGlow 4डी कर्व + Display नाम दिया है।साथ ही दूसरे फीचर  1.48 mm के अल्ट्रा थिन बेजल, 4608Hz Dimming, 2500Hz Touch Response दिया गया है।

Realme 16 Pro Plus mobile में स्मूथ स्क्रोलिंग मिलती है । इसका टच रिस्पॉन्स भी बेहतर है।जिससे गेमिंग स्मूथ, फास्ट, और तगड़ा परफॉमेंस देता है। मोबाइल में पतले बेजल है जिससे स्क्रीन काफी बड़ी दिखाई देती है। और HDR में Netflix देखने में भी सपोर्ट करता है।

और इस लेवल पर ब्राइटनेस की मदद से आउटडोर ओर इनडोर विजिबिलिटी शानदार होती है। फोटो टेक्स्ट, वीडियोज सभी इत्यादि काफी साफ ओर और क्लियर दिखाई देते है। मोबाइल Display कॉन्ट्रास्ट और भी कलरफुल है।

Processor & Performance 

Realme 16 Pro Plus QUALCOMM के Snapdragon 7 Gen  प्रोसेसर 4nm नैनोमीटर पर बना है।जो 1.8गीगाहर्ट्ज से लेकर 2.8 गीगाहर्ट्ज तक हाई क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। मोबाइल क्षमता को मजबूत करने के लिए LPDDERX RAM दी गई है।

मोबाइल का परफॉमेंस इस प्रोसेसर पर काफी शानदार रहा। यह मल्टीटास्किंग कार्य में शानदार प्रदर्शन करता दिखा।एक साथ कई ऐप्स You Tube, Netflix, BGMI, Valorant जैसे हाई क्वालिटी ओर लोडिंग ऐप्स खोल सकते है । इस मोबाइल में ऐप्स चेंज करने पर भी कोई रुकावट देखने नहीं मिलती है । और यह स्मूथली परफॉर्मेंस करता है।

गेमिंग के दौरान मोबाइल को हीट से बचाने के लिए Airflow VC Colling सिस्टम दिया है। जिससे गेम्स खेलते वक्त मोबाइल की मर्म हवा को बाहर निकालता है और मोबाइल को ठंडा रखने में मदद करता है।

Camera

Realme 16 Pro Plus mobile में ट्रिपल कैमरा सेटअप सपोर्ट मिलता है।जो मोबाइल के बेक पैनल में है । LumaColor में 200 मेगापिक्सल कैमरा Samsung HP5 sensor सुपर OIS के साथ full पिक्सल ऑटो जूम के साथ दिया है। 50मेगापिक्सल कैमरा 3.5x टेलीफोटो लेंस 10x Long जूम के साथ है। 115.5° वाइड एंगल कैमरा दिया है।

यह मोबाइल फोटोग्राफी शौकीन के लिए परफेक्ट है। इसका शानदार कैमरा परफेक्ट ओर प्रोफेशनल पिक्चर निकालता है। Realme 16 Pro Plus का कैमरा आपको हताश नहीं करेगा। जूम करने पर भी क्वालिटी एकदम बढ़िया आती है ओर टेक्स्ट भी साफ दिखाई देते है ।

इसमें Lumacolor का उपयोग किया है जिससे कलर काफी शार्प, चमकदार आते है।मोबाइल में चारों सेटअप पर पोट्रेट मोड़ में फोटो लेने पर भी कोई खराब प्रदर्शन देखने नहीं मिला। मोबाइल किसी भी सब्जेक्ट और ऑब्जेक्ट को जल्दी कैप्चर करता है वही मोबाइल में फोटोग्राफी भी काफी तेज सक्रिय हुई। 

Realme16 Pro Plus mobile में डे नाईट फोटोग्राफी में शानदार परफॉर्म करता है।दिन में फोटो लेने पर रोशनी की वजह से फ़ोटो ज्यादा फॉक्स नहीं मारता और फोटो को उसके ओरिजनल AF पर लेने में मदद करता है।वही नाईट में भी इसके कलर फीके नहीं पड़ते है और टेक्स्ट, पिक्चर सभी साफ नजर आते है। मोबाइल में AI Gemini फीचर की मदद से फोटो को एडिट कर इसका कलर और कंट्रास्ट ही नहीं बदलता बल्कि थीम ही पूरी बदल सकता है।अगर आप यह मोबाइल खरीदते है तो यह डेली फोटोग्राफी के लिए फायदेमंद होगा 

 सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर वाला 50मेगापिक्सल OmniVision OV50D सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा दिया है।सेल्फी लेने पर यह काफी क्लियर ओर साफ फोटोज लेता है। इसमें फिजूल के फीचर्स ओर फिल्टर का उपयोग नहीं दिया है जिससे सेल्फी नेचुरल आती है।जो कंटेंट ओर सोशल मीडिया के लिए काफी फायदेमंद है।

Realme 16 Pro Plus  में 4k Full Focal HDR वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। वीडियोग्राफी के समय मोबाइल कैमरा स्टेबल रहता है । जिससे वीडियो ओरिजनल लगती है ओर काफी नेचुरल देखने मिलती है।

Battery & Charger

Realme 16 Pro Plus Mobile में 7000mAh की Titan बैटरी दी गई है।जो 80W अल्ट्रा चार्जर सपोर्ट के साथ आती है।जिसमें रिवर्स चार्जिंग ओर bypass चार्जिंग का सिस्टम भी मिला है। जिससे हैवी गेमिंग के दौरान पावर बैटरी की जगह मदरबोर्ड में करंट सप्लाई करता है जिससे बैटरी पर लोड कम पड़ता है।ओर मोबाइल गर्म होने से भी बचता है।

मोबाइल एक बार 100% चार्ज होने पर 9.3 घंटे गेम खेल सकते है, 20 घंटे व्हाट्सएप चला सकते है, 21 घंटे तक You tube चला सकते है ओर 125.5 घंटे तक Spotify पर म्यूजिक प्ले कर सकते है। मोबाइल को 6 साल के बैटरी दावे के साथ पेश किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह 1 घंटे के भीतर full चार्ज हो जाती है। 

Storage & Price 

Realme के इस मोबाइल में अलग अलग वेरिएंट है जिनकी कीमत यह है

8GB+128GB : 46,999/-

8GB+256GB : 50,999/-

12GB+256GB : 54,399/-

निष्कर्ष

मोबाइल का रिव्यु करने के बाद कहा जा सकता है की यह मोबाइल एक प्रीमियम डिज़ाइन वाला मोबाइल है। जिसका कैमरा 200 MP वाला है जो सबसे बड़ी बात है। साथ ही हाई पावर बैटरी, जो दिन भर का बैकअप रखती है। इसका प्रोसेसर का परफॉमेन्स  काफी शानदार है जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग बेहतर होती है। जो 52000 से 55000 के बीच उपलब्ध है।  अगर आप इस बजट में स्मार्ट फीचर और हाई पर्फोमन्स मोबाइल लेना चाहते हो तो यह शानदार विकल्प है।

 

 

Vivo X300 FE 

Xiaomi 17 5G

Google Pixel 10 Pro

Infinix Note 60 Pro 5G

Techno Pova 8 5G

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *