Motorola Signature Smartphone ब्रांड नाम के साथ सिग्नेचर किये टेक जगत 2026 में

जनवरी माह में लॉन्च लिया मोबाइल Motorola Signature Smartphone अपने आप में एक ब्रांडेड मोबाइल बनकर सामने आया है। अपने आकर्षक लुक शानदार कैमरा सेटअप ओर प्रीमियम डिजाइन के साथ  पेश हुआ है। साथ ही इसको सबसे बड़ी बात Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर पर लॉन्च किया हुआ है। आइए मोबाइल को डिटेल्स, कीमत ओर स्पेसिफिकेशन ओर नजर डाले।

Motorola Signature Smartphone Specification In Hindi

डिजाइन Motorola Signature smartphone का लुक एकदम प्रोफेशनली लगता है। इसको इस्तेमाल करने पर हाई क्लास फीलिंग आती है। इस मोबाइल की फ्रेम Aircraft – Grade – Aluminium से बनी है।  मोबाइल को मजबूती देने के लिए सर्टिफाइड मिलिट्री ग्रेड MIL – STD – 810H की बॉडी है। 

मोबाइल के कॉर्नर कर्व्ड किए है। जिससे मोबाइल पर ग्रिप बनी रहती है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 दिया है। धूल ओर पानी से बचाव के लिए IP 68+IP 69 की रेटिंग दी है। मोबाइल की थिकनेस 6.99mm और वजन 186 ग्राम है जो काफी कम है । मोबाइल का बैक पैनल देखने में rough लगता है जो यूजर को आकर्षित करता है। स्क्वायर शेप में कैमरा डिजाइन किया हुआ है। सेंटर में ब्रांडिंग लोगों है। 

डिस्प्ले 

Motorola Signature Smartphone में 2780 X 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.8 इंच की Extreme AMOLED पैनल पर बनी Full HD स्क्रीन है। जिसमें 165Hz रिफ्रेश दिया है। साथ ही 6200 Nits का हाई ब्राइटनेस भी दिया है। इस हाई लेवल रिफ्रेश रेट ओर पीक ब्राइटनेस के चलते गेमिंग, वीडियो व्यूइंग एक्सपीरियंस तगड़ा रहता है।  इनडोर के साथ आउटडोर तेज धूप हो या कोई रोशनी उसमें भी आसानी से मोबाइल स्क्रीन विजिबल रहती है।

कैमरा

Motorola Signature Smartphone में फोटोग्राफी को बात कर तो 50 मेगापिक्सल वाला Sony LYTIA 828सेंसर मेन कैमरा दिया है। 50मेगापिक्सल Ultrawide लेंस दिया है। वही थर्ड कैमरा 50 MP Sony LYTIA 600 Periscope Telephoto लेंस दिया है।जो 3X तक ऑप्टिकल जूम कर सकता है। 100x digital जूम वाले इस मोबाइल में moto Ai की मदद से क्वालिटी ओर क्लियर फोटो शूट कर सकते है। इसमें कलर काफी भी नेचुरल ओर शार्प आते है। फोटो डार्क और ब्राइट दोनों ही लेवल पर जबरदस्त फोटोज ली जा सकती है।

बैटरी 

कंपनी ने Motorola Signature Smartphone में बैटरी बैकअप के लिए 5200mAh को बैटरी उपलब्ध करवाई है।जो silicon carbon पर बनी है। जिसको 90W Turbo power चार्जर से फास्ट चार्जिंग किया जाता है। साथ ही 50W वायरलेस चार्जिंग भी दिया है।  चार्जर तो जबरदस्त देखने मिला परंतु इसकी बैटरी निराश कर रही है क्योंकि आजकल 20k – 25k के बीच 7000mAh बैटरी देखने मिलती है। उसके मुताबिक तो बहुत ज्यादा कम है।

Realme Narzo 100X

प्रोसेसर 

यह मोबाइल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है।  3nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। जो 3.32 गीगाहर्ट्ज से 3.8 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। हैवी परफॉमेंस के दौरान मोबाइल की गर्म हवा को बाहर निकालने के लिए 6002mm Vapor Chamber सिस्टम दिया है, जो मोबाइल को ठंडा रखने में मदद करता है।यह मोबाइल Android 16 पर आधारित है । जिसमें 7 जेनरेशन की OS अपडेट ओर 7 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ लाया गया है 

कीमत

Motorola Signature Smartphone की कीमत देखे तो स्टोरेज के अनुसार तीन वेरिएंट देखने मिले है। जिसमें 12GB RAM + 128GB – 59,999 रुपए, 16GB + 512GB – 64,999 रुपए, ओर इसका सबसे बड़ा वेरिएंट 16GB + 1TB  जो हाल ही में ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। आप Motorola Signature ऑनलाइन व ऑफलाइन मार्केट से खरीद सकते है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *