Realme ने अपनी 16 सीरीज में एक ओर मॉडल Realme 16Xlx 5G mobile जोड़ा है। यह मोबाइल 12 अगस्त को भारतीय बाजार में लॉन्च हुआ है। जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 3000 nits ब्राइटनेस, 7000mAh बैटरी वाले इस मिड बजट वाले मोबाइल को कीमत और स्पेसिफिकेशन। नीचे दिया गया है।
Realme 16x mobile Price
Realme 16x 5G mobile को भारत में 3 वेरिएंट में प्रस्तुत किया है।जिसकी कीमत उस पर निर्भर है। मोबाइल के बस वेरिएंट 4GB RAM+128GB स्टोरेज़ की कीमत 25,999 रुपए है। 6GB RAM को 128GB और 256GB वाले मोबाइल वेरिएंट को कीमत 27,999 रुपए ओर 30,999 रुपए रखी गई है। किसी स्कीम या ऑफर मिलने पर कीमत में कटौती हो सकती है।
Specification
प्रोसेसर
Realme 16x 5G मोबाइल में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।जो 6nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। जो 2.4 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह Android 16 पर आधारित Realme UI 7.0 पर काम करता है। वही कंपनी ने 2 साल का OS अपडेट + 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया है। मल्टीटास्किंग ओर स्मूथ परफॉमेंस के लिए 10GB RAM और 256GB तक का स्टोरेज दिया है। जो UFS 2.2 अपग्रेड के साथ आया है।
मोबाइल में 5300mm + Air Flow VC कूलिंग चैंबर तकनीक दी है। जो मोबाइल की गर्म हवा को बाहर निकालता है। ओर मोबाइल को ठंडा रखने में मदद करता है।मोबाइल हाई लेवल गेमिंग करने के लिए कंपनी द्वारा GT Boost गेमिंग तकनीकी इंजन भी दिया है। कंपनी का दावा है कि 60Fps के चलते 9.3 घंटे तक free fire और 10.4 घंटे तक BGMI Zero Slowdown खेल सकते है। पावरफुल चिपसेट के चलते मोबाइल बूस्टर परफॉमेंस देता है।
बैटरी
आज कल चल रहे ट्रेंड के अनुसार इस मिड बजट वाले मोबाइल में Realme 16x में कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी दी है। जिसको इस सेगमेंट के सबसे फास्ट चार्जर 45W का सपोर्ट दिया है। साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिल है और 6.5W का रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी मौजूद है। जिसकी मदद से बैटरी पर दबाव कम पड़ेगा ओर मोबाइल को दूसरे मोबाइल से भी चार्ज किया जा सकता है।कंपनी का कहना है कि मोबाइल एक बार फुल चार्ज होने के बाद 12.3 घंटे गेमिंग, 156.3 घंटे म्यूजिक, 19.1 घंटे नेविगेशन ओर 29.6 घंटे तक इंस्टग्राम चला सकते हो।
कंपनी ने 6 साल के बैटरी हेल्थ के साथ Realme 16x को पेश किया है। जिसको 150 – 200 बार चार्जिंग करने पर भी लगभग 2 से 3 प्रतिशत तक कम होती है।
कैमरा
Realme कंपनी हमेशा अपने मोबाइल के कैमरे शानदार ओर तगड़े परफॉमेंस वाले देती है उसी को देखते हुए Realme 16x में भी बैक पैनल में Pro Level 50मेगापिक्सल Ai Camera दिया है। जो हर कंडीशन में अच्छा परफॉमेंस देता है। आप साथ ही sharp motion photo और Quickly Snap ले सकते है। कैमरा को और बेहतर करने के लिए Ai Ultra Clarity फीचर भी दिया है । ऑब्जेक्ट्स को हटाने के लिए Ai Eraser 2.0 तकनीक भी मिली है जिससे One Tap करने पर Remove किया जा सकता है।
डिस्प्ले & डिजाइन
Realme ने अपने मोबाइल को आकर्षित लुक देने के लिए बैक पैनल में 7लेयर स्ट्रेक्चर दी है। मोबाइल में ग्रेड मेटल की फिनिशिंग दी है जो प्रीमियम लुक देती है। इसमें Military Grade Shock Resistance Solid Armor Shell की बॉडी दी है। जिसके कारण 1.8 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी मोबाइल डैमेज नहीं होगा। धूल ओर पानी से बचाव के लिए IP 65 रेटिंग मिली है। मोबाइल में 400 % म्यूजिक वॉल्यूम को बढ़ाया जा सकता है जिससे वीडियो, गेमिंग और म्यूजिक में शानदार अनुभव प्राप्त होगा।
Realme 16x 720 x 1570 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। जिसमें 1200 nits का ब्राइटनेस दिया है जो स्मूथ ओर सीमलेस स्क्रोलिंग मे मदद करता है। डिस्प्ले से आंखों पर तनाव नहीं पड़े इसका विशेष ध्यान रखा गया है।