Xiaomi 17 Ultra Mobile 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर

Xiaomi ने अपनी सीरीज को बढ़ाते हुए Xiaomi 17 Series लॉन्च कर दी है। जिसमें  Xiaomi 17, और Xiaomi 17 Ultra Mobile सम्मिलित है। भारत में शाओमी कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 का प्रोसेसर दिया है। Xiaomi 17 Ultra 200 मेगापिक्सल वाला कैमरे के साथ आता है। तो आप अन्दाजा लगा सकते है की यह सीरीज कितनी पावरफुल है ओर इसके फीचर्स भी तगड़े देखने मिले है। आइए जानते है इस सीरीज के फुल स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में ।

Xiaomi 17 Ultra Mobile स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17 Ultra Mobile में अब तक का सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर है जो Snapdragon 8 Elite Gen 5 Chipset पर काम करता है। आश्चर्य की बात है कि इसमें 3nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। जो 3.63 गीगाहर्ट्ज से लेकर 4.6 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 840 GPU लगाया गया है। मजबूत नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए X 85 5H Modem RF Studio सपोर्ट करता है। AI पावर के लिए स्मार्टफोन में Hexagon NPU मिला है।

मोबाइल में  3D Dual – Chanel Ice Loop सिस्टम दिया है जो बेहतर थर्मल कंडेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। Xiaomi 17 Ultra Android 16 पर आधारित HyperOs 3.0 लाया गया है।

कैमरा Xiaomi 17 Ultra Mobile में फोटोग्राफी के लिए Leica लेंस दिए गए है। इसके बैक पैनल में रियर कैमरा पर f/1.67 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Light Fusion 1050L मेन सेंसर के साथ आता है। 200 मेगापिक्सल वाला 17.2 X तक ऑप्टिकल जूम के साथ शानदार कैमरा दिया है जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। यूइसी के साथ 115° fov वाला 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल लेंस लगाया है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।साथ ही यह 8k तक के सपोर्ट पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है।

Xiaomi 17 Ultra Mobile में 2608 X 1200 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच 1.5k की M 10 OLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, 3500 nits का पीक ब्राइटनेस मिला है 1920Hz का PWM डिमिंग दिया गया है।जो शानदार स्क्रॉलिंग ओर बेहतरीन आउटडोर विजिबिलिटी के साथ आता है। डिसप्ले प्रोटेक्शन के लिए शाओमी शील्ड ग्लास 3.0 की लेयर दी गई है। बेहतरीन क्वालिटी और व्यूइंग एक्सपीरियंस के लिए Dolby vision और DC Dimming मिला है। मोबाइल अनलॉक के लिए 3D Ultrasonic फिंगरप्रिंट ऑन डिस्प्ले सेंसर दिया गया है।

मोबाइल को धूल ओर पानी से बचाने के लिए IP66, IP68 + IP69 की रेटिंग दी गई है।

बैटरी Xiaomi 17 Ultra Mobile में 6000mAh का बैटरी बैकअप दिया है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 90W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है। 50W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिला है साथ ही रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी मौजूद है।

Xiaomi 17 Ultra Mobile की डिजाइन की बात करे तो यह फ्लेट  डिजाइन वाला आकर्षक मोबाइल है जिसके बैक पैनल में composite फाइबर ग्लास लगा है और मोबाइल को मजबूती देने के लिए Aluminium Alloy Frame दी गई है। रियर कैमरा सर्कल शेप में है जिसको Corning Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्ट किया गया है। 

कनेक्टिविटी  शाओमी 17 अल्ट्रा मेंApple iPhone व Mac भी कनेक्ट और कंट्रोल कर सकते है। Wi-Fi 7, bluetooth 6.0, 4 माइक्रोफोन, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर, NFC के साथ सैटेलाइट कम्युनिकेशन, दिया है जिससे नेटवर्क नहीं होने पर भी कॉल किया जाने में सहाय करता है। 

Xiaomi Brand Mobile 

Xiaomi 17 5G Mobile

Redmi 15 5G mobile

Redmi Turbo 5 Mobile

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *