Xiaomi कंपनी ने अपना नया मोबाइल Redmi turbo 5 भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।जिसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर, 7540mAh बैटरी, 100W चार्जर, 50MP कैमरा के साथ लेकर आई है। जो गेमिंग में शानदार देखने मिला है । तो आइए हम इस मोबाइल के बारे में पूरी जानकारी देते है।
Redmi Turbo 5 Mobile Feature Full Specification

Design
Redmi turbo 5 mobile कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला शानदार मोबाइल है जो एल्युमिनियम की फ्रेम से बना है। बैक पैनल में mate फिनिशिंग के साथ ग्लास का उपयोग किया है। जिससे मोबाइल का लुक ओर निखर कर आता है । मोबाइल को हाथ में पकड़ने पर फिंगरप्रिंट के निशान भी नहीं छपते है।मोबाइल के काॅर्नर कर्व्ड किए है । जिससे मोबाइल शार्प डिजाइन वाला लगता है मोबाइल के बचाव के लिए Aerospace Grade metal central Frame का उपयोग किया है। Display प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला Glass 7i दिया है। जिससे मोबाइल को स्क्रैच और हल्की ऊंचाई से गिरने पर सुरक्षा प्रदान करता है।
मोबाइल में शानदार Hi Res audio के लिए Dolby Atmos स्पीकर दिए है जो तगड़े साउंड बार के साथ आए है । इसमें 200% तक वॉल्यूम को बढ़ाया जा सकता है । जिससे वीडियो, गेमिंग, मूवीज़ देखने में अलग ही मजा आता है ओर काफी गहरी आवाज सुनाई देती है।
मोबाइल का लुक देखे तो यह काफी आकर्षित करता हुआ नजर आता है। इसमें ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ LED फ्लैश लाइट दी है। बैक पैनल में कंपनी का logo लगा है। राइट साइड में पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए है।निचले सिरे में स्पीकर, चार्जिंग पॉइंट और सिम ट्रे दी गई है। मोबाइल के फ्रंट में सेल्फी कैमरा दिया है। Redmi turbo 5 का वजन 204 ग्राम है । जो थोड़ा ज्यादा है । अगर इसको थोड़ा कम कर दिया जाता तो यह ओर जबरदस्त मोबाइल बन जाता।
Mobile के बेक पैनल में कैमरा के यहां दो रिंग उपलब्ध करवाई है जिसके अंदर पिक्सल मैट्रिक्स का प्रयोग किया गया है। जो कि नोटिफिकेशन, म्यूजिक, कॉल, अलर्ट, गेमिंग के साथ जलता है। इसमें 8 रंगों का सामंजस्य है।जो दूसरे फोन से हटके लगता है।
Display
Redmi turbo 5 में 2756 X 1268 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59 इंच 1.5 K की 12 bit Amoled डिस्प्ले दी गई है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। जो स्क्रीन को स्मूथ बनती है। ओर गेमिंग के दौरान शानदार प्रदर्शन करती है। मोबाइल में 3200 Nits का ब्राइटनेस दिया है जिससे तेज रोशनी में आउटडोर में भी शानदार विजिबिलिटी मिलती है, जिससे कंटेंट आसानी से देखा जा सके। मोबाइल को धूल और पानी से बचाने के लिये IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग दी है ।
मोबाइल में 2560Hz Instant touch सैंपलिंग रेट, 480 Hz Touch sampelling Rate, 460PPI, 68 billion colours दिए है। जो हाई परफॉमेंस प्रोग्राम जैसे गेम्स इत्यादि को सपोर्ट करता है। HDR+10 Dolby vision भी दिया है जिससे डिस्प्ले के कलर काफी निखर के बाहर आते है ओर Youtube Netflix पर व्यूइंग एक्सपीरियंस काफी बेहतर होता हैं। मोबाइल की स्क्रीन TUV Tripal Eye Protection के साथ आती है, जो रात में आँखों के लिए हानिकारक ब्लू लाइट से बचाती है।

Camera
Redmi turbo 5 के कैमरा की बात करे तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप किया गया है। जिसमें f/1.5 अपर्चर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, Sony IMX882 सेंसर के साथ आता है जो OIS को सपोर्ट करता है। वही f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस है। मोबाइल में सेल्फी के लिए 20 MP फ्रंट कैमरा दिया है।
कैमरा फोटोग्राफी की बात करे तो यह दिन की रोशनी में अच्छी साफ और क्लीन पिक्चर लेने में सक्षम है। ऑब्जेक्ट्स डिटेल्स में कैप्चर करता है ओर सबजेक्ट भी चलकते नजर आते है।परंतु इसका कैमरा रंग बदलता है, जिसके कारण पिक्चर बनावटी लगती है कभी कभी ज्यादा ब्राइट हो जाता है तो कभी लाइट हो जाता है।
लेकिन कम रोशनी( Low light) यह शार्प ओर बेहतर फ़ोटो निकलता है।पोट्रेट मोड़ की बात करे तो यह डेली फोटोग्राफी शौकीन के लिए परफेक्ट फीचर है इसमें अच्छे से फोटोज ले सकते है। Redmi turbo 5 में वीडियोग्राफी के लिए रियर कैमरा में अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ 1080P वीडियो 60fps पर और 4K वीडियो 30fps पर शूट की जा सकती है।
कैमरा का ओवरऑल परफॉमेंस देखे तो यह ठीकठाक नजर आता है। इसे हम बेस्ट नहीं बोल सकते है।अगर आप बस नॉर्मल फोटोग्राफी तक सीमित रहते हो तो यह सही विकल्प हो सकता है।
Processor
Redmi ने इसमें MediaTek Dimensity 8500Ultra प्रोसेसर दिया है। जो 4nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना है।जो 3.4 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। जिसमें ग्राफिक्स के लिए Mali G720 GPU दिया है । मोबाइल में स्टोरेज के लिए LPDDR5X Ultra RAM दी है 8GB और 12GB स्टोरेज के लिए 256GB ऑप्शन मौजूद है। जो UFS 4.1 तकनीक से बना है।
इस प्रोसेसर पर बना यह मोबाइल गेमिंग में शानदार प्रदर्शन करता है । इसमें हैवी गेम्स BGMI 120fps में खेलने पर भी मोबाइल बेहतर परफॉमेंस देता है।साथ ही यह रोजमर्रा के कार्य में भी स्मूथ ओर क्वालिटी परफॉमेंस दें सकता है।
मोबाइल में गेमिंग के दौरान मोबाइल को हीट से बचाने के लिए 3D Ice Loop Colling सिस्टम का उपयोग किया है।जो मोबाइल को गर्म हवा को बाहर फेंकता है और मोबाइल को ठंडा रखने में मदद करता है।जिससे गेमिंग या किसी भी परफॉमेंस में मोबाइल अटके नहीं । Redmi turbo 5 में Xiaomi HyperOs 3 दिया है जो Android 16 पर आधारित है। मोबाइल 4 साल Os अपडेट और 6 साल के सिक्यॉरिटी अपडेट के साथ आता है।
बैटरी
Xiaomi company के इस मोबाइल में 7540mAh की बड़ी बैटरी दी है।जो 100W के हाइपरचार्ज के साथ आता है। कंपनी का दावा है सामान्य उपयोग में बैटरी 2.3 दिन आसानी से चल सकती है। और 70 मिनट में 100 प्रतिशत बैटरी चार्ज हो सकती है जो इसके हाइपरचार्जर का कमाल है । इस बैटरी पर आप लंबे समय तक गेम खेल सकते हो। 27W रिवर्स चार्जिंग का भी ऑप्शन उपलब्ध है।जिससे स्मार्टवॉच कोई ओर मोबाइल जैसे गैजेट्स को चार्ज कर सकते है।

कीमत
Redmi turbo 5 की कीमत उसके स्टोरेज के ऊपर निर्भर करती है लेकिन इसकी भारतीय बाजार में शुरुआत 37,999 रुपए से हुई है।
निष्कर्ष
Redmi Turbo 5 Mobile का ओवरऑल परफॉमेंस देखे तो यह काफी शानदार देखने मिला है। इसकी डिजाइन लुक डिस्प्ले, बैटरी, प्रोसेसर गेमिंग परफॉमेंस, काफी बेहतर दिखा । बस इसमें थोड़ी कैमरा क्वालिटी सुधार कर दिया जाता तो यह एक शानदार मोबाइल हो जाता तो यह भी सभी फीचर की तरह क्वालिटी परफॉमेंस देता हुआ नजर आता है पर इसमें गेम्स काफी शानदार लेवल पर होती है। जिससे कह सकते है कि यह मोबाइल वैल्यू फॉर मनी है।अगर आप शानदार कैमरा वाला मोबाइल खरीदना चाहते है तो यह आपके लिए बिल्कुल भी नहीं है । आप बेहतर कैमरा क्वॉलिटी मोबाइल यहा देख सकते है।
