Vivo कंपनी ने 6 अक्टूबर को Vivo V80 5G फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। जो V70 सीरीज का अपग्रेड है। प्रीमियम डिजाइन, जबरदस्त कैमरा क्वालिटी, दमदार प्रोसेसर और 7200 mAh बैटरी बैकअप के साथ पेश मोबाइल की डिटेल्स पर नजर डालते है।
Vivo V80 5G Mobile कीमत
Vivo V80 मोबाइल को एक competition कीमत पर लॉन्च किया है, जो ढेर सारे फीचर्स के साथ लाया गया है जिसमें
- 8GB RAM + 128GB Storage – 63,000/-
- 8GB RAM + 256GB storage – 70,000/-
- 8GB RAM + 512GB Storage – 80,000/-
आपको यह मोबाइल इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर खरीदने मिल रहा है। साथ ही ऑनलाइन साइट व रिटेल शॉप पर भी उपलब्ध है।
Vivo V80 5G Mobile Features
Vivo V80 5G की डिजाइन जो इस मोबाइल की बड़ी खासियत है। इसको अलग अलग कलर्स में पेश किया है। Sunrise Anthem कलर शानदार ओर प्रीमियम होने से मोबाइल को अट्रैक्टिव बनाता है । कॉम्पैक्ट डिजाइन वाला यह मोबाइल मेटल फ्रेम से बना है, जिससे मोबाइल शाइन नजर आता है।। धूल ओर पानी से प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने IP68, IP69 रेटिंग दी है।
SGS Overall Unit Drop Resistance Certification प्राप्त है, जिससे मोबाइल हाथ से अचानक गिरने पर बैक और फ्रंट को प्रोटेक्ट रखता है। 200 ग्राम से अधिक वजन होने के बावजूद आपको कंफर्टेबल और आरामदायक महसूस करवाता है।
Display
Vivo V80 5G mobile में 1.5k Clearity के साथ 6.59 इंच की OLED Display दी है, जो 144 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। बेहतरीन विजिबिलिटी के लिए 5000 Nits ब्राइटनेस मिला है। Eye Protection के लिए नाइट में ब्राइटनेस 1 Nit हो जाता है ।
0.125 Cm के पतले बेजल्स मिले है, जिससे स्क्रीन बड़ी दिखाई देती है। 1.07 बिलियन कलर भी साथ आते है, जिससे स्क्रीन डीप गहरे ओर साफ नजर आती है। जो वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग में अच्छा अनुभव देता है।
मोबाइल में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट इन डिस्प्ले का ऑप्शन ऑयली व गीले हाथ होने पर भी Wet Touch 2.0 की मदद से मोबाइल तुरंत अनलॉक हो जाता है।
Processor
Vivo V80 5G mobile में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिला है, जो 4nm ओर बना है। कंपनी का दावा है मोबाइल ने 1 मिलियन बैंचमार्क स्कोर को पार किया है । ग्राफ़िक्स के लिए Adreno 722 GPU मिला है। 8GB RAM के साथ इसमें 16GB Extended RAM का भी ऑप्शन मिला है, जिससे मोबाइल की RAM 8GB से बढ़कर 24जीबी हो जाती है।
जिसकी सहायता से मोबाइल स्मूथ परफॉमेंस देता है। कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि एक साथ कई ऐप्स स्विच करने पर, बैकग्राउंड में म्यूजिक चलाने पर भी मोबाइल हैंग नहीं होता है। BGMI COD जैसे गेम्स खेलते वक्त
मोबाइल में Dual स्टीरियो स्पीकर लगे है, 120/144 Fps फ्रेम रेट और 4D सपोर्ट मिलने से गेमिंग का एक्सपीरियंस ओर भी ज्यादा Responsive हो जाता है। ऐसा महसूस होता है जैसे आप खुद गेम के अंदर है ।
Android 17 पर आधारित OriginOS 7 के साथ मिलकर काम करता है। जो 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।
Vivo V80 5G में 7200 mAh की पावरफुल बैटरी दी है, जो हैवी यूजर्स के लिए फायदेमंद है, एक बार फुल चार्ज करने पर मोबाइल में 39.5 घंटे लोकल वीडियो प्लेबैक कर सकते हैं। 14 घंटे नेविगेशन मोड ऑन रह सकता है। और गेम्स खेलते या मूवीज़ देखते समय बार बार मोबाइल चार्ज नहीं लगता पड़ता है।
- इस पावरफुल बैटरी को चार्ज करने के लिए 90W का पावरफुल चार्जर मिला है।
- Instant Power Boost मोबाइल में लो बैटरी होने पर Power Boost Mode से सिर्फ 30 मिनट में 50% चार्ज हो जाता है।
- गेम खेलते वक्त मोबाइल चार्ज लगाने पर बायपास होकर पावर सीधा मदरबोर्ड में जाता है। जिससे बैटरी पर ज्यादा लोड नहीं पड़ता है।
Camera
जैसे iPhone, Samsung में हमेशा कैमरा की बात होती है। वैसे ही Vivo इसी कंपनी है जिसके मोबाइल भी फोटोग्राफी के जाना जाता है। ओर खास तौर पर Zeiss लेंस के बाद तो फोटो के शौकीन में ओर भी ज्यादा आकर्षण देखने मिला है।
Vivo V80 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा लगा हो जो Sony LYTIA 770v सेंसर सपोर्ट के साथ दिया है। जिससे वीडियो स्थिर, फोटो स्पष्ट और साफ आते है। इसी के साथ 50 मेगापिक्सल का Zeiss Night Telephoto Camera भी है । जो Sony IMX882 OIS सेंसर सपोर्ट के साथ आता है। जिसमें 3X तक ऑप्टिकल जूम कर सकते है, ओर अधिक 100X तक। साथ ही Ultrawide Angle camera भी मौजूद है जो ग्रुप फोटो ओर बड़े नजारे आसानी से क़ैद किए जा सकते है।
- सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल Zeiss Group Selfie Camera दिया है, जिसमें भी 0.8 – 2x तक जूम किया जा सकता है।
- 4K में Cinematic Video Shooting की जा सकती है।
- AI Diwali Portrait Mode भी है जो अंधेरे में भी साफ फोटो लेता है ।
निष्कर्ष
Vivo V80 5G मोबाइल का ओवरव्यू देखने के बाद यह निर्णय लेना कि मोबाइल खरीदे। या नहीं तो ? अगर आप ऐसा मोबाइल खरीदना चाहते है जो फोटोग्राफी के लिए जाना जाता हो या गेमिंग के नजरिए से देखते तो यह मोबाइल लेना उचित है परन्तु आप इसकी बैटरी पावर देखते है या इसका प्रोसेसर हाँ इसकी RAM पावर अच्छी है पर मुझे उतना आनंद नहीं आया कि में 63000 देकर खरीदूंगा।
Smartjagat 200MP Camera Mobile