Samsung Galaxy Tab S12 Ultra Price & Specs जानिए पूरी डिटेल!

Samsung Galaxy ने अपना टैबलेट Samsung Galaxy Tab S12 Ultra 7 अक्टूबर को रिलीज कर दिया था । इस आर्टिकल में टैबलेट की डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी, परफॉमेंस ओर अपडेट्स के बारे में बताया जाएगा। तो आइए विस्तार में जानते है टैबलेट की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे smartjagat.com में ।

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra Specification

Display

सैमसंग कंपनी ने इस टैबलेट को 14.6 इंच की Dynamic AMOLED 2X बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है। जिसका रेजोल्यूशन 2960 X 1848 पिक्सल है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिला हुआ है। साथ ही 1600 Nits पीक ब्राइटनेस के साथ 1000 Nits HBM है।

जब टैबलेट को देखा जाए तो आश्चर्य लगता है ओर सवाल उठता है यह डिस्प्ले इतनी बड़ी क्यों है, लेकिन जब आप डेस्क लगाकर इस पर काम करने बैठते हो तो अनुभव होता है कि एक टैबलेट जैसी डिस्प्ले पर लैपटॉप जैसी डिस्प्ले फीलिंग मिलना बहुत मुश्किल है। और वो सैमसंग ने कर दिखाया।  बड़ी डिस्प्ले होने से आप एक साथ 3 से 4 ऐप्स चला सकते हो। नोट्स ड्राइंग आप S pen से बनाते हो तब अहसास होता है कि टैबलेट कितना फायदेमंद है

 कंपनी की इसमें एक शिकायत रही है कि एंटी रिफ्लेक्टिव कोटिंग नहीं दी गई है, जिससे पीछे की रोशनी से स्क्रीन ओर प्रभाव पड़ता है।

Processor & Perfomance

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 9500 का पावरफुल प्रोसेसर मिला हुआ है।  इसमें 4k video Editing, Photoshop जैसे हैवी फीचर्स का इस्तेमाल स्मूथली हो जाता है, जो टैबलेट को उपयोगी साबित करता है।

Android 17 पर आधारित सॉफ्टवेयर One UI9 के साथ मिलकर काम करता है। जिसमें DEX मोड़ पर रखने पर,  कीबोर्ड अटैच करने पर लैपटॉप की भांति काम करता है।  इसके लिए अलग से किसी सॉफ्टवेयर या फीचर्स की जरूरत नहीं पड़ती है।

Camera

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra में कैमरा मीटिंग के लिए उपयोगी होता है इसी में फ्रंट के साथ साथ बैक पैनल पर भी ड्यूल रियर कैमरा दिया है। जो 13 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा के सपोर्ट के साथ आता है।  फ्रंट में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया है। जो वीडियो मीटिंग और जूम कॉल्स के लिए बेहतर हो सकता है।

Battery

सैमसंग ने इसमें 11,600mAh की बहुत बड़ी बैटरी दी है। जो 23 घंटे का वीडियो प्लेबैक दे सकती है । इसमें आप एक साथ कई अलग अलग काम करने पर भी बैटरी बैकअप बुरा नहीं है। साथ ही टेबलेट को लैपटॉप की भांति उपयोग करने पर भी बैटरी का परफॉमेंस शानदार रहता है ।

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra को चार्ज करने के लिए 45W का चार्जर मिला हुआ है, जो 90 मिनट में चार्ज कर लेता है। हालांकि बॉक्स में चार्जर नहीं मिलता है, इसको अलग से अरेंज करना होता है।

Storage & Price

टेबलेट हमेशा Wi-Fi कनेक्टिविटी और Wi-Fi + 5G नेटवर्क के साथ आते है जिसमे 5G नेटवर्क वाले मॉडल की कीमत अधिक देखने मिलती है।

Samsung Galaxy Tab S12 Ultra Price 

Wi-Fi Connectivity 

  • 12 GB RAM + 256GB Storage  1,49,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage   1,69,999

Wi-Fi + 5G Network Connectivity

  • 12 GB RAM + 256GB Storage  1,64,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage   1,84,999

Expendable Storage के अंतर्गत आप Micro SD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक expansion कर सकते है।

निष्कर्ष – अगर आप एक ऐसा टेबलेट की खोज कर रहे है जो लैपटॉप की भांति काम करे तो सैमसंग का यह टेबलेट एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है जिसकी वजह इसकी डिस्प्ले साथ ही फोटोशॉप Adobe जैसे हैवी काम भी किये जा सकते है।

अब आपका सवाल होगा इस कीमत पर लैपटॉप क्यों ना खरीद ले हां आप खरीद सकते हो पर जो टेबलेट में मिल रहा है वो लैपटॉप में देखने नहीं मिलेगा जैसे S – Pen, साथ ही आप टेबलेट को आसानी से carry कर सकते हो और ट्रैवेलिंग कर सकते हो। यही इसकी खास वजह है।

लेकिन ये सवाल है की Samsung Tab S11 Ultra और Samsung Tab S12 Ultra में ज्यादा फर्क नहीं है तो फिर इसके अधिक पैसे क्यों दिए जाए, इसलिए खरीदने से पहले विचार जरूर करे लेकिन यह टेबलेट क्रिएटर्स के लिए Value For Money वाला ऑप्शन साबित हो सकता है।

Leave a Comment