Infinix GT 50 Pro Mobile लॉन्च कीमत और फीचर यहाँ देखे

आप अगर नया मोबाइल खरीदने की सोच रहे हो जिसमें ताकतवर प्रोसेसर और गेमिंग का एक्सपीरियंस मिल रहा हो तो आपके लिए Infinix GT 50 Pro mobile एक दिलचस्प विकल्प हो सकता है। तो आइए इस आर्टिकल के माध्यम से मोबाइल की  डिजाइन, डिस्प्ले, बैटरी, कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Infinix GT 50 Pro ग्लोबली लॉन्च 24 अप्रैल 2026 तथा भारत में 27 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया गया।

Infinix GT 50 Pro Mobile Price In India 

भारत में Infinix GT 50 Pro की कीमत 69,999 रुपए देखने मिली है। जो मोबाइल को लॉन्च डेट है। जो कि 12GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है। जिसकी बिक्री Infinix की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर शुरू है।

Infinix GT 50 Pro Mobile Specification

Display Design 

144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की LTPS AMOLED Display पर पेश किया गया है। जो 1.5 K वाली 1208 x 2644 पिक्सल रेजोल्यूशन पर उपलब्ध है। जिसमें 4500 Nits का पीक ब्राइटनेस दिया गया है। स्क्रीन  प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

प्रोसेसर और परफॉमेंस 

Infinix GT 50 Pro Mobile में प्रोसेस के लिए MediaTek Dimensity 8400 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। जिसमें ऑक्टा कोर 8x Cortex A725 CPU दिया गया है , जो 3.25 गीगाहर्ट्ज तक की स्पीड पर बेहतरीन परफॉमेंस करता है।

  • ग्राफिक्स के लिए Mail – G720 MC7 GPU मिलता है। 
  • मोबाइल में 12GB LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है।
  • इस प्रोसेसर पर आप BGMI, Call Of Duty जैसे हैवी गेम्स भी आसानी से खेल सकते है।

कैमरा सेटअप 

फोटोग्राफी के लिए Infinix GT 50 Pro Mobile में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा OIS के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा 13 मेगापिक्सल सेल्फी फ्रंट कैमरा।

वीडियो ग्राफी ओर कंटेंट ब्लॉगिंग के लिए  4K वीडियो रिकॉर्डिंग का फीचर भी मिला है। OIS सेंसर के सपोर्ट से वीडियो बनाते समय हाथ हिलने पर भी वीडियो पर फर्क नहीं पड़ता है।

बैटरी ओर चार्जिंग 

Infinix GT 50 Pro Mobile में 6500mAh की बैटरी दी गई है। जो लंबे समय तक बैटरी बैकअप दे सकती है। इसको चार्ज करने के लिए 45W का फास्ट वायर्ड चार्जिंग दिया है। साथ ही 30W का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिला है।

 10W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और 5W वायरलेस रिवर्स चार्जिंग का भी विकल्प मौजूद है। ऐसा पहली बार देखने मिला जिसमें वायर ओर वायरलेस दोनों तरीके से रिवर्स चार्जिंग का विकल्प मिला हो।

कनेक्टिविटी और सॉफ्टवेयर

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित XOS पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए मोबाइल में 5G नेटवर्क, WIFI 6, Bluetooth 5.4, USB Type -C Port मिलता है। 

गेमिंग परफॉमेंस

इस मोबाइल में लंबे समय तक गेमिंग करने पर भी मोबाइल ज्यादा गर्म नहीं होता, क्योंकि इसमें Hydro Flow Liquid Cooling सिस्टम है। जो गेमिंग करते वक्त मोबाइल के तापमान को कंट्रोल करता है। ओर हीट होने से बचाता है। गेमिंग को बेहतर करने के लिए GT Trigger प्रेशर सेंसिटिव शोल्डर बटन मिले है। 

मोबाइल किसे खरीदना चाहिए 

Infinix GT 50 Pro Mobile उन यूजर्स के लिए परफेक्ट हो सकता है । जो हाई गेमिंग, दमदार। प्रोसेसर और 144 Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले चाहते हो। साथ ही 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, और कूलिंग सिस्टम जैसे फीचर भी मौजूद है।

अगर आपका बजट 70,000 सेगमेंट तक का है, तो आप इसकी ओर जा सकते हो। परन्तु मार्केट में इस सेगमेंट के ओर भी मॉडल मौजूद है, नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करे और तुलना करे।

Infinix Mobile List 

Infinix Note 60 Pro 5G 

Infinix Hot 70 Pro 5G

 Infinix Note Edge 5G Mobile

 

 

 

 

 

Leave a Comment