Vivo S2 FE 5G Mobile वीवो का पहला 10000mAh बैटरी वाला मॉडल लांच

7 साल बाद वीवो कम्पनी ने अपनी S सीरीज रिवाइज की थी जिसमें उन्होंने Vivo S2 लॉन्च किया था । उसी को आगे बढ़ाते हुए कंपनी ने एक ओर नया स्मार्टफोन Vivo S2 FE 5G Mobile लॉन्च कर दिया है। यह मोबाइल वीवो कम्पनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला बनकर आया है। जिसमें 10000 mAh की दमदार बैटरी लगाई गई है। आइए आगे मोबाइल की डिटेल्स के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते है।

डिजाइन मोबाइल की कीमत सबसे पहले उसकी डिजाइन से पर निर्भर करती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए Vivo S2 FE 5G Mobile को Stellar Green, Zen White और Titan Black के साथ पेश किया गया है। मोबाइल को मजबूत देने के लिए मिलिट्री ग्रेड बॉडी से बनाया गया है। जो हल्की फुल्की ऊंचाई से गिरने पर मोबाइल की सुरक्षा रख सके। साथ ही पानी ओर धूल से बचने के लिए कंपनी के IP 69 की रेटिंग दी है। जो तेल व गर्म चाय गिरने पर भी प्रोटेक्ट रखती है।

मोबाइल में Finger Print on Display सेंसर भी मौजूद है। साथ डिस्प्ले प्रोटेक्शन भी मिला हुआ है जो स्क्रैच का उंगलियों के निशान से बचाता है। कनेक्टिविटी के लिए 5GHz, Bluetooth 5.4, Wi-Fi, USB -C Port, GPS NFC जैसे फीचर्स मौजूद है।

Specification & Features

10000mAh बैटरी वीवो कम्पनी ने अपने मॉडल में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी 10000 mAh से लैस मोबाइल Vivo S2 FE भारतीय बाजार में उतारा गया है। इस विशाल बैटरी को स्पीड से चार्ज करने के लिए 44W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिला हुआ है। मोबाइल में रिवर्स चार्जिंग का भी ऑप्शन मिला है। जिसे  पावरबैंक की तरह उपयोग किया है। जिससे दूसरे मोबाइल चार्ज किए जा सके।मोबाइल को 6 साल के बैटरी हेल्थ के साथ पेश किया गया है।

कम्पनी ने 7 लेयर का बैटरी प्रोटेक्शन भी दिया है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद मोबाइल में  12 घंटे तक हैवी परफॉमेंस की जाए तब भी मोबाइल में 33% तक बैटरी बच सकती है।

Vivo S2 FE 5G Mobile को 2800 X 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83 इंच की Amoled पैनल पर बनी 1.5K की डिस्प्ले के साथ लाया गया है। जिसपर 120 Hz रिफ्रेश रेट मिला है जो स्मूथ स्क्रॉल में सपोर्ट करता है। 2000 Nits का ब्राइटनेस दिया है जिससे विजिबिलिटी बेहतर रहे। 449 ppi भी मिला हुआ है। 

फोटोग्राफी को शानदार रखने के लिए कंपनी ने Vivo S2 FE 5G Mobile में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है। इसका रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर वाला 50 मैगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। वहीं f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेंसर वाला कैमरा मेन कैमरे को सपोर्ट करता है। सेल्फी ओर वीडियो कॉलिंग को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने f/2.0 अपर्चर वाला  32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया है। 

Vivo S2 FE 5G Mobile में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट के साथ लाया गया है। यह 6nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है, जो 2.0 गीगाहर्ट्ज से लेकर 2.5 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन कर ए की क्षमता रखता है। Vivo S2 FE 5G Mobile Android 16 पर लॉन्च किया गया है जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है।

Price

Vivo S2 FE 5G Mobile भारतीय बाजार में दो अलग अलग RAM वेरिएंट के साथ लाया गया है। जिसमें बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 38,999 रुपए रखी गई है। वहीं मोबाइल का टॉप वेरिएंट मॉडल 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपए रखने में आई है। 

 

Leave a Comment