पड़ोसी देश बांग्लादेश में Vivo Y32 4G मोबाइल 7 अक्टूबर को लॉन्च हो चुका है जिसे Vivo Y31 5G का अपग्रेड वर्जन बताया गया है। जो 8000mAh पावर बैकअप, एंड्रॉयड 16 पर आधारित, 6.87 इंच की डिस्प्ले के साथ लाया जा रहा है। तो आइए Vivo के इस लेटेस्ट स्मार्ट फोन के बारे में विस्तृत में जाने।
Vivo Y32 4G मोबाइल Price
मोबाइल की कीमत को दो स्टोरेज वेरिएंट में बांटा गया है। जिसमें बेस वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज / दूसरा 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश है। जिसकी कीमत बांग्लादेश करेंसी में 30,999 BDT एवं 34,999 BDT है, जो भारतीय मुद्रा में 24,399 और 27,599 रुपए है।
स्पेसिफिकेशन
Vivo Y32 4G मोबाइल में 1592 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन की पंच होल वाली 6.87 इंच की HD + डिस्प्ले दी गई है। जो LCD पैनल पर बनी है। जिसमें स्मूथ स्क्रॉलिंग के लिए 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिला है। साथ 1300 Nits का ब्राइटनेस का भी सपोर्ट प्राप्त है। इसमें 225 PPI दिया है। मोबाइल में Wet Hand Touch Technology से लैस है जिससे पसीने या गीली उंगलियों से भी मोबाइल बिना दिक्कत के उपयोग कर सकते है।
Vivo Y32 4G मोबाइल में प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T7300 चिपसेट मिला है। यह 6nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज से 2.2 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। मोबाइल में ऐप्स आसानी से स्विच हो, टास्किंग व परफॉमेंस स्मूथली एवं फास्ट हो उसके लिए LPDDR4X RAM दी गई। वीवो का यह मोबाइल Android 16 पर आधारित है, जो OriginOS 6 के साथ मिलकर काम करता है।
कैमरा फोटोग्राफी के लिए कंपनी ने ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है। मोबाइल का रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। वाई सेकेंडरी कैमरा 2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल बोका लेंस के साथ मिला है, जो मेन कैमरा को सपोर्ट करता है। वीडियो कॉलिंग व सेल्फी के शौकीन के लिए Vivo Y32 4G में f/2.05 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिला है।
फीचर्स नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, वीडियोग्राफी, स्लो मोशन जैसे शानदार फीचर्स मौजूद है।
बैटरी Vivo Y32 4G मोबाइल में बड़ी ताकतवर बैटरी का इस्तेमाल किया है। इसमें 8000mAh की बैटरी मिली है। जो इस मोबाइल की सबसे बड़ी खासियत है। क्योंकि आमतौर पर फ्लैगशिप मोबाइल में ऐसा देखने नहीं मिलता । मोबाइल को चार्जिंग के लिए 44W के Flash charger का सपोर्ट मिला हुआ है। साथ ही मोबाइल में रिवर्स चार्जिंग व भी विकल्प मौजूद है जिसके जरिए दूसरे मोबाइल को भी चार्ज कर सकते है , एक तरह से पावर बैंक का काम करता है ।