Oneplus Nord CE 6 (5G)

Oneplus Nord CE 6 (5G) Mobile Review In Hindi शक्तिशाली बैटरी बैकअप के साथ शुरूआती कीमत जाने

Oneplus Nord CE 6 की शुरूआती कीमत 35,999 रूपए है (8GB RAM + 128 GB Storage ) के लिए जिसमे 8000Mah Battery पावर, 80W चार्जर, 6.78 इंच 1.5 K AMOLED Display (144 Hz रिफ्रेश रेट), और 50 MP मैन कैमरा और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है। तो आइये हम जानते है स्मार्टफोन के जरुरी फीचर्स और फंक्शन्स के बारे में।

Oneplus Nord CE 6 Review

Display

One plus Nord CE6 smartphone में 6.78 इंच 1.5 K इंच की AMOLED display, 144 Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। जो 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है।और 1800 Nits का हाई  ब्राइटनेस और 3600 Nits का Peak Brightness दिया है। जो स्क्रॉलिंग को स्मूथ करता है। और विजिबिलिटी को बेहतर बनाता है। बड़ी स्क्रीन के फायदे से गेमिंग, एडिटिंग, मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग देखने में शानदार अनुभव होता है।   

Full HD पैनल गहरे काले, और शानदार कॉन्ट्रास्ट तथा प्रभावी कलर के लिए पहचाना जाता है। HDR सपोर्ट मिलने से वीडियो, टेक्स्ट, फोटो ज्यादा साफ़ और शार्प दिखाई देते है। और Netflix, You tube पर आरामदायक अनुभव मिलता है। स्क्रीन पर Aqua Touch 2.0 फीचर भी दिया है, जिसकी मदद से मोबाइल चलाते समय गीले हाथ लगने पर भी स्क्रीन का टच सामान्य रूप से ही काम करता है। 

Look & Design

यह मोबाइल पहली बार देखने में ही प्रीमियम लुक देता है। इसमें Fresh Blue, Lunar Pearl, Pitch Black कलर के साथ पेश किया है। मोबाइल को और अधिक आकर्षित करने के लिए बैक पैनल में मैट फिनिशिंग दी गई है। मोबाइल का LOGO Oneplus इसको सिंपल और प्रीमियम टच देता है। Oneplus Nord का Black कलर अधिक चमकदार नहीं है लेकिन यह सॉफ्ट और प्रीमियम फील के साथ प्रोफेशनली भी लगता है।

मोबाइल को हाथ में लेने पर भारी नहीं लगता है, इसका वजन सिर्फ 215 ग्राम है। और मोबाइल की बॉडी पर भी कोई फिंगरप्रिंट के निशान नहीं लगते है। मोबाइल को अच्छी ग्रिप देने के लिए किनारे कर्व्ड किये गए है। लम्बे समय तक मोबाइल को हाथ में रखने में पर भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती है। मोबाइल की थिकनेस 7.75 cm है।

मोबाइल के कैमरे बॉडी से हलके ही बाहर निकले हुए है जिससे मोबाइल को नीचे रखने पर भी ज्यादा हिलता नहीं है ,बैलन्सिंग रहता है। मोबाइल के साइड में पावर बटन और वॉल्यूम बटन दिए है। निचले हिस्से में सिम ट्रे, USB Type – C पोर्ट, स्पीकर दिए है । मोबाइल के साइड में उंगलिया आराम से पहुंच जाती है।

Perfomance

Oneplus Nord CE 6 (5G ) मोबाइल  QUALCOMM Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के 4 nm (नैनोमीटर) पर लाया गया है। इसमें ऑक्टा कोर प्रोसेसर लगाया गया है। जो 1.8 गीगाहर्ट्ज से 2.7 गीगाहर्ट्ज तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की काबिलियत रखता है। ग्राफ़िक्स के लिए Aderno 810 GPU दिया गया है। Oneplus Nord CE 6 मोबाइल OxygenOS 16 पर आधारित है। 6 वर्ष तक Unstoppably स्मूथ मल्टीटास्किंग कर सकता है।

गेम्स खेलते समय मोबाइल ज्यादा हीट ना हो उसके लिए 33147mm² हीट डिस्पेन्शन एरिया दिया है। गेमिंग और मल्टीटास्किंग को और भी बखूबी बनाने के लिए Touch Reflex चीप दी है। जो टच को स्मूथ  बनती है गेमिंग के अनुभव को बेहतर करती है।

मोबाइल में जंहा गेमिंग एक्सपीरियंस शानदार है और इसकी RAM capacity मोबाइल को multitasking, एप्प इंस्टॉल, में फ़ास्ट काम कर रही है।  दोनों कॉम्बिनेशन मिलकर मोबाइल को शानदार प्रीमियम फील करवा रहे है।

Camera

Oneplus Nord CE 6 मोबाइल में Dual कैमरा सेटअप किया गया है।  जो फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी को बेहतर ढंग से पेश करता है।  और मोबाइल की क्षमता का प्रदर्शन करता है।  इसमें 50 MP का मैन कैमरा 1.8 अपर्चर के साथ Omni Vision OV50D40 सेंसर है। यह Dual Axis OIS (Optical Image Stabilization) और EIS को सपोर्ट करता है।जिससे वीडियो ज्यादा हिलती नहीं है और Stable आती है। Secondary Camera 2MP वाले इस कैमरा में Core Depth का सेंसर दिया है। Portrait फोटो आए उसके लिए 2.4f दिया है।इसमें Ultra Wide Lens भी दिया गया है, जो इसके पुराने मॉडल से एक बड़ा बदलाव किया है।

Selfie Camera इसका सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का है, जिसका अपर्चर 2.0 है।इसमें Autofocus फीचर भी देखने को मिलता है जो 90 डिग्री Wide Angle field of view के साथ आता है।जो इसका बड़ा अपग्रेड है।

 

Battery & Charging

Oneplus Nord CE 6 की तगड़ी पावर बैकअप वाली बैटरी 8000mAh की है। जो 6 साल के बैटरी लाइफ के साथ आती है। कंपनी का दावा के अनुसार पता चला कि 50 % ब्राइटनेस और volume होने पर सामन्य तौर पर बैटरी ने Response दिया । इस मोबाइल को चार्ज करने के लिए  हाई वॉट का ही चार्जर चाहिए जिसके लिए 80W का Super फास्ट चार्जर तकनीक से लैस किया गया है।इसको 80-100% चार्ज होने में लगभग 75 से 80 मिनट का समय लग सकता है।लेकिन जब फोन का उपयोग होने लगता है तो चार्जिंग में कमी आने लगती है।

One plus Nord CE6 में 6.5  रिवर्स चार्जिंग का भी विकल्प दिया है।  Bypass चार्जिंग System भी है जिससे बैटरी पे लोड नहीं पड़ता और  पावर को सीधा  मोटरबोर्ड तक पहुंचाया जाता है। 

 

कीमत

Oneplus Nord CE 6 की कीमत की बात करे तो इसके storage कैपेसिटी की अनुसार इसकी कीमते अलग अलग है। और ऑनलाइन मार्किट, ऑफलाइन मार्किट एवं ऑफिसियल वेबसाइट पर कीमतों की जानकारी डिस्काउंट, ऑफर और स्कीम के ऊपर निर्भर है। ऑफिसियल वेबसाइट पर इसकी कीमत (8GB RAM +128 GB) ROM 35,999 Rs. & (8GB RAM + 256GB ROM) 39,999 रूपए है।  

Pros

8000Mah की बैटरी

80W Fast चार्जर

50 MP प्राइमरी कैमरा

6.78 इंच की display

120 Hz रिफ्रेश रेट

Cons.

वायरलेस चार्जिंग नहीं है।

अल्ट्रा वाइड कैमरा नहीं दिया है।

 

निष्कर्ष

Oneplus Nord CE 6 एक शानदार प्रीमियम गेमिंग, मल्टीटास्किंग मोबाइल है।  जो आम आदमी के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकता है।  इसके बिल्ड क्वालिटी से लेकर इसका कैमरा, डिस्प्ले , प्रोसेसर, सभी का अनुभव शानदार है।  इसकी सबसे बड़ी बात यह है की इतनी काम कीमत में बड़ी विशाल बैटरी देखने मिली है।  जो एक सामन्य इंसान के लिए बहुत जरुरी है।

यह मोबाइल ऑफिस वर्कर और बच्चो की पढाई के लिए सही साबित हो सकता है।  अगर इसका इस्तेमाल सही और उचित तरीके से किया जाए।  इस कीमत में इतने फंक्शन और 256 स्टोरेज एक शानदार कॉम्बिनेशन है। अगर आप नया मोबाइल लेने की सोच रहे है तो आप इसकी और रुख कर सकते है।

 

FAQ

1  Oneplus Nord CE 6 की कीमत क्या है ?

इस मोबाइल की कीमत इसके वेरिएंट के ऊपर अलग अलग है जो 35,999 से 39,999 तक है।

2  मोबाइल में कोनसा प्रोसेसर है ?

इस मोबाइल में Snapdragon S7 Gen 4 का प्रोसेसर दिया है।

3 मोबाइल के कैमरा कितने मेगापिक्सल का है ?

इसका Main Camera 50 मेगापिक्सल का है।

 

यह भी पढ़े

Hp Victus laptop 16

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *