IQOO Z11 5G Mobile कम बजट से 50,000 तक की कीमत वाला मोबाइल क्या खरीदना उचित है

IQ कंपनी ने 24 अगस्त को अपनी Z सीरीज का नया मॉडल IQOO Z11 5G Mobile लॉन्च कर दिया है। जिसमें 32 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी साथ ही भारतीय बाजार में आने वाला पहला , MediaTek Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर है। जो एक मिड सेगमेंट में उपलब्ध करवाने में आया है। आइए IQ मोबाइल के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, कीमत के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते है।

IQOO Z11 5G Mobile कीमत

  • IQOO Z11 5G Mobile का बेस प्राइस 34,999 रुपए है जो अपने स्टोरेज वेरिएंट के अनुसार अलग अलग कीमतों पर उपलब्ध है ।
  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 है जो IQRR Z11 5G का बेस मॉडल है।
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए है। वही इसका दूसरा वेरिएंट भी दिया है।
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 44,999 देखने मिली है।
  • IQOO Z11 5G Mobile का सबसे टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत 49,999 रुपए है।

कीमत ओर स्टोरेज जानने के बाद यह देखना जरूरी है कि मोबाइल का परफॉमेंस कैसा है । 

IQOO Z11 5G Mobile Specification 

प्रोसेसर 

  • IQOO Z11 5G Mobile में MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया है। यह 4nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। जो 2.6 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम है।
  • मोबाइल Android 16 पर आधारित है। जो OriginOS 6 पर काम करता है। जिसमें 3 साल का OS अपग्रेड और 5 साल का सिक्योरिटी अपडेट दिया गया है।
  • कंपनी ने 60 महीनो तक स्मूथ एक्सपीरियंस का दावा किया है।
  • हैवी परफॉमेंस के दौरान मोबाइल की गर्महवा को बाहर निकालने के लिए 3800mm Vapor Chamber Cooling System तकनीक दी है। जो मोबाइल को ठंडा रखने में मदद करती है।
  • कंपनी के टेस्ट में 1,202,592 An tutu Score पाया गया है।

बैटरी

  • IQOO Z11 5G Mobile में 7050mAh का बैटरी बैकअप दिया गया है। जिसे 44W के flash charger सपोर्ट से चार्ज किया जाता है।
  • कंपनी ने मोबाइल को 5 साल के बैटरी हेल्थ के साथ बाजार में पेश किया है।

कैमरा

  • IQOO Z11 5G Mobile में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है जिसमें
  • f/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony IMX882 OIS सेंसर सपोर्ट के साथ आता है। 
  • f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा जो प्राइमरी कैमरा को सपोर्ट करता है।
  • सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है। जो ग्रुप सेल्फी लेने में निपुण है।
  • मोबाइल के कलर काफी क्लियर ओर ब्राइट आते है जब इसके फोटोज देखे तो शानदार नजारा देखने मिला पोर्ट्रेट मोड में फोटो पर ब्लर नजर आता नहीं दिखा, बैकग्राउंड एरिया ब्लर हो गया जिससे फोटो बाहर निखर के दिखाई देंगे लगी।

डिस्प्ले 

  • IQOO Z11 5G Mobile में 2800 X 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83 इंच की 1.5k की स्क्रीन दी गई है।
  • जिसे 3D Curved Display के साथ Amoled Panel पर बनी है ।
  • जिसे 144Hz रिफ्रेश रेट, 449 PPI पिक्सल Dimensity, 2000 nits HBM  ब्राइटनेस एवं 3000 nits Local Peak Brightness सपोर्ट के साथ लाया गया है।
  • IQOO मोबाइल में SGS Five Star Sunlight Display तकनीक से लैस है,
  • मोबाइल की स्क्रीन  Low Blue Light और Low Flicker  से सर्टिफाइड किया है, जिससे आंखों पर तनाव कम पड़ता है और आंख को होने वाले नुकसान से बचाता है।
  • HDR+ सपोर्ट मिलने से Netflix, You tube, video व्यूइंग एक्सपीरियंस भी लाजवाब रहता है।
  • हाई रिफ्रेश रेट के चलते गेमिंग परफॉमेंस शानदार रहता है ।
  • इन डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है जो मोबाइल को अनलॉक करता है।
  • अगर इस मोबाइल में ब्राइटनेस को थोड़ा बड़ा सकते तो इसकी विजिबिलिटी ओर भी तगड़ी होती जिससे डिस्प्ले का रुख पूरी तरह बदल जाता ।

डिजाइन

  • IQOO Z11 5G Mobile प्रीमियम फिनिशिंग वाला कॉम्पैक्ट डिजाइन मॉडल है। जिसको मजबूती देने के लिए MIL – STD – 810H मिलिट्री ग्रेड बॉडी से बनाया गया है।
  • मोबाइल को धूल ओर पानी से बचाव के लिए IP68 & IP69 की रेटिंग दी गई है।
  • कंपनी का दावा है 1.5m गहरे पानी में 30 मिनट रहने के बाद भी मोबाइल स्मूथ परफॉमेंस करता है । 1.22m से गिरने पर भी मोबाइल को कुछ नहीं होता है।
  • कंपनी के रिपोर्ट में बताया है कि मोबाइल 63°c और -21°c तापमान में भी मोबाइल स्टेबल परफॉमेंस देता है कोई गिरावट देखने नहीं मिलती है।

निष्कर्ष

IQOO Z11 5G Mobile का ओवरव्यू देखे तो मजबूती और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल को बनाया गया है। डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी प्रोसेसर अच्छे perfom करते नजर आए लेकिन मोबाइल को अगर बेस वेरिएंट कीमत को देखे तो यह मोबाइल उसकी दृष्टि से बेहतर है परन्तु इसका टॉप वेरिएंट अगर खरीदा जाए तो कीमत थोड़ी ज्यादा लगा सकती है, क्योंकि हाई स्टोरेज होने के बाद भी अगर मोबाइल साधारण परफॉमेंस देता है तो मोबाइल को खरीदने से पहले सोचना होगा क्योंकि इस कीमत में और भी जबरदस्त मोबाइल मौजूद है ।

PROS.

  1. 7050mAh बैटरी बैकअप दिया है
  2. 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मौजूद है
  3. 6.83 इंच वाली 1.5k की डिस्प्ले दी गई
  4. IP69 / IP69 रेटिंग दी है
  5. 3800mm Vapor cooling चैंबर दिया गया है

CONS. 

  1. Top वेरिएंट मॉडल में बेहतर परफॉर्मेंस की उम्मीद 
  2. 7050mAh आज कल 20,000 प्राइस वाले मोबाइल में बैटरी बैकअप देखने मिल जाता है
  3. सेकंड कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसे ओर बेहतर किया जा सता था
  4. ब्राइटनेस लेवल को थोड़ा ज्यादा किया सकता था

Vivo S2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *