दुनिया की जानी मानी कंपनी एप्पल ने एक साल बाद फिर टेक जगत में तहलका मचा दिया है कंपनी ने अपनी 18 सीरीज लॉन्च की है जिसमें iPhone 18 pro, iPhone iPhone 18 pro max, और i phone 18 फोल्डेबल जो एप्पल कंपनी का पहला मोबाइल है ।I phone 18 pro की डिटेल्स फीचर्स कीमत आप यहां देख सकते हैं।
iPhone 18 Pro कीमत
सबसे पहले हम जान लेते है iPhone 18 Pro की कीमत के बारे में, क्योंकि जब भी iPhone की बात आती है सबसे पहले उसको कीमत से ही आंका जाता है। आईफोन 18 प्रो को 4 स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है। जिसमें 256GB, 512GB, 1TB और साथ ही 2TB वेरिएंट भी मौजूद है। इसकी कीमत 1,64,900 रुपए से शुरू होती है। जो 256GB बेस वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,89,900 रुपए के लॉन्च किया गया है।
iPhone 18 Pro की सेल 18 सितंबर से शुरू हो गई है , जिसकी बुकिंग भारतीय ग्राहकों के लिए 12 सितंबर से शुरू हो चुकी है। पहली सेल में मोबाइल पर 7000 रुपए का डिस्काउंट भी प्राप्त होगा ।
डिजाइन
iPhone 18 Pro को एप्पल ने Burgundy, Glacier, silver और Black कलर में लाया है। ये चारों कलर मोबाइल को प्रीमियम लुक प्रदान करते है। मोबाइल की बिल्ड क्वालिटी की बात करे तो मोबाइल एल्यूमिनियम फ्रेम से बना है जो मोबाइल को मजबूती प्रदान करता है। स्क्रीन के प्रोटेक्शन के लिए Ceramic Shield 2 का इस्तेमाल किया है। वही बैक पैनल पर Ceramic Shield ग्लास का उपयोग किया है। iPhone 18 Pro की डिजाइन पिछली सीरीज iPhone 17 Pro जैसी ही रखी है ।
होरिजेंटल शेप में रियर कैमरा है जिसमें 3 कैमरा सेंसर फ्लैश लाइट के साथ दिया गया है। ओर मोबाइल के सेंटर में Apple का ब्रांडिंग LOGO लगा हुआ है। जो आईफोन की पहचान है। मोबाइल का वजन 211 ग्राम है और 8.75 mm की थिकनेस है। मोबाइल को डस्ट और वाटर से बचाने के लिए कंपनी ने IP 68 की रेटिंग दी है।
स्पेसिफिकेशन
Apple iPhone 18 Pro को 2622 X 1206 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.3 इंच की Super Retina XDR डिस्प्ले है। जिसे Dynamic Island स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। जो OLED पैनल पर बना है, जिसमें LTPO + तकनीक का उपयोग किया है।
स्मूथ और फास्ट स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz Pro Motion का सपोर्ट दिया गया है। 3000Nits ब्राइटनेस, 460ppi जैसे फीचर्स दिए है। कम्पनी ने Dynamic Island का साइज छोटा कर दिया है जिससे यूजर एक साथ 3 एक्टिविटी को मॉनिटर कर सकते है।
कैमरा
iPhone 18 Pro का कैमरा यूजर को सबसे ज्यादा एक्ट्रेक्ट कर रहा है। इस मोबाइल में ट्रिपल कैमरा सेटअप किया गया है जिसमें तीनों कैमरे 48 मेगापिक्सल के लगे हुए है। जो मोबाइल को सबसे खास बनाता है। मोबाइल के बैक पैनल पर 48MP Fusion मेन कैमरा दिया है, दूसरा 48MP टेलीफोटो सेंसर और 48MP Ultrawide एंगल लेंस मौजूद है।
सेल्फी ओर वीडियो कॉल के लिए आईफोन 18 प्रो में 18 मेगापिक्सल का center Stage Camera फ्रंट कैमरा सेंसर मिला है। आईफोन में 120fps /4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।साथ ही ढेर सारे फीचर्स ओर अलग अलग फिल्टर ओर मॉड के साथ लाया गया यह मोबाइल फोटोग्राफी के चाहको के लिए शानदार मॉडल हो सकता है।
Depth और low लाइट में भी शानदार प्रदर्शन के लिए आईफोन 18 Pro में वेरिएबल अपर्चर तकनीक दी है। जो अपर्चर द्वारा सेंसर तक जाने वाली फ्लैश लाइट को कंट्रोल करता है जिससे कम रोशनी व रात के समय भी साफ ओर क्लियर फोटो आ सके।
Performance
Apple ने iPhone 18 Pro को एप्पल के सबसे दमदार CPU A20 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा है। जिसमें 2nm नैनोमीटर फैब्रिकेशन पर बना हेक्सा – कोर प्रोसेसर जो 4.9 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। जिसके चर्चे कई महीनों से पूरे टेक जगत में फैले हुए है। CPU और GPU पर लोड कम हो उसके लिए iPhone में 32 कोर Apple Neural Engine भी दिया है, जो एडवांस कामों को संभाल सके। इसके साथ ही एप्पल C2 Modem भी दिया है।
मोबाइल में RAM की गुणवत्ता में बढ़ोतरी देखने मिल सकती है जिसके चलते मल्टीटास्किंग AI जैसे फीचर बेहतर काम कर सके।आईफोन 18 प्रो को IOS 27 के साथ लाया गया है।
बैटरी
iPhone 18 Pro की बैटरी पावर को लेकर कोई अनाउंस नहीं हुआ जिसके चलते अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन कंपनी ने ये बताया है कि एक बार फुल चार्ज होने पर मोबाइल एक दिन का बैकअप जरूर देगा। मोबाइल में सिलिकॉन बैटरी का उपयोग किया गया है। एप्पल कंपनी ने कहा है कि मोबाइल 15 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है। उस के साथ मोबाइल को सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर 6 घंटे तक वीडियो देख सकते है।
