hp victus laptop 16

hp victus laptop 16 Features धमाकेदार गेमिंग performance बड़ी पर स्क्रीन और 512 GB का स्टोरेज

गेमिंग की दुनिया में hp victus laptop 16 आज के समय का मशहूर लैपटॉप है जिसमे 16.1 इंच का बड़ा Display, 83 Wh की battery, 512 GB SSD दी गई है। जो इस लैपटॉप की उपयोगिता और गुणवत्ता को बढ़ाता है। इसमें Normal काम से लेकर बच्चो की पढाई, ऑफिस कार्य, वीडियो एडिटिंग, ग्राफ़िक्स कार्य, और गेमिंग बड़ी ही स्मूथ और तगड़ी होती है। जिससे Users बिना परेशानी लम्बे समय तक काम करने के लिए मेहनत कर सकते है। 

performance को बेहतर करने के लिए इसमें हाई एन्ड क्वालिटी प्रोसेसर दिया है।  और इसके काम को देखते हुए आम आदमी के लिए इसकी कीमत भी थोड़ी ज्यादा है। परन्तु गेमिंग और दूसरे कार्यो को देखे तो यह एक मिड रेंज लैपटॉप  है।

hp victus laptop 16 ख़रीदने से पहले जाने जरुरी जानकारी

बड़ा शानदार शार्प डिस्प्ले (Display)

HP का यह  Laptop  16.1  इंच का 1920 X 1080p  Full HD Display Screen मिलता है। जिसमे 144 Hz रिफ्रेश रेट दी गई है। जो स्मूथ स्क्रॉलिंग करने में  मदद करता है।  लैपटॉप 16 में 300 Nits का ब्राइटनेस दिया है जिससे इसकी विजिबिलिटी काफी बेहतर हो जाती है। इसमें IPS डिस्प्ले मिलता है जिससे गेमिंग का अनुभव बेहतर हो जाता है। लैपटॉप में Anti Glare कोटिंग दी गई है जिससे रिफ्लेक्शन काम होता है और काम में कोई दिक्कत नहीं होती है।

इसमें गेमिंग वीडियो एडिटिंग और ग्राफ़िक्स को बेहतर करने के लिए 100% sRGB Color Gamut, Low Blue Light, Eye safe Certification और 3 ms का Response टाइम मिलता है। लैपटॉप खरीदने से पहले उसके मॉडल की समीक्षा जरूर करे। 

प्रोसेसर 

hp victus laptop 16 के प्रोसेसर की बात करे तो इसमें दो अलग अलग कंपनियों के प्रोसेसर देखने को मिल सकते है। जो मॉडल के ऊपर निर्भर करते है। इसमें Intel और AMD के प्रोसेसर उपलब्ध है। हाई एंड वेरिएंट में AMD Ryzen 7 8845 HS  या Intel Core i7- 14650 HX जैसे विशाल Quality वाले प्रोसेसर है। जो गेमिंग, वीडियो, ग्राफ़िक्स जैसे कार्यो को बिना रूकावट करने में मदद करता है। 

NVIDIA GeForce RTX 4050, RTX 4060 या RTX 4070 ग्राफ़िक्स कार्ड की मदद से AI आधारित performance ऑप्टिमाइजेशन, हाई Efficiency, जैसे फीचर्स मिलते है जिससे क्रिएटिव कार्य आसानी से हो जाता है।    

 

बैटरी और चार्जर

hp victus laptop 16 में 83 WH की काफी बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य उपयोग में 4 -6 घंटों का Backup देती है।गेमिंग और मल्टीटास्किंग काम करने पर बैटरी  2 घंटे तक चल सकती है । हालांकि सीरियस गेमर्स अपनी आदत से मजबूर होकर हमेशा पावर पॉइंट के पास ही बैठते है। इस लैपटॉप में 200वाट का चार्जर है जिससे कुछ समय  में 80 प्रतिशत से ज्यादा चार्ज हो जाता है। जो इस लैपटॉप की अच्छी बात है।

ऑडियो और वेब कैमरा  

Gaming Laptop में उच्च गुणवत्ता वाले स्पीकर आने के कारण मूवी, संगीत और गेमिंग के दौरान इसकी साउंड क्वालिटी शानदार और काफी प्रभावशाली लगती है।  जिससे आवाज कानों तक आसानी से पहुंच जाती है इसमें ज्यादा बेस की पसंद करने वाले गेमर्स को  मजा नहीं आता । इसलिए गेम्स खेलते वक्त हेडफोन का इस्तेमाल बेहतर विकल्प है आप इसके लिए गेमिंग हैडफ़ोन ( Sony wireless Review  ) खरीद सकते हो। जिससे आप कोई भी डायलॉग मिस नहीं करोगे।

hp victus laptop 16 के फ्रंट में Full HD Web Cam दिया गया है, जो वीडियो कॉल मीटिंग, ऑनलाइन क्लासेस के लिए काफी फायदेमंद है।

कीबोर्ड और ट्रैकपैड 

HP Victus 16  के टच का स्पेस काफी बड़ा है और इस्तेमाल करने  में भी Comfortable है। कीबोर्ड का Touchpad भी  Daily Task के लिए काफी बेहतर है। लेकिन गेमिंग के लिए टचपैड की बात करे तो वह माउस को Replace नहीं कर सकता। Keyboard की Spacing भी काफी है, न्यूमेरिक नंबर भी काफी स्मूथ है और उनके बीच स्पेस बना हुआ है इसका बटन काफी मुलायम है जो टाइपिंग में काफी फास्ट और आरामदायक है।इसमें हथेली रखने के लिए भी अच्छी जगह है।अगर आप लैपटॉप का रेगुलर इस्तेमाल करते हो तो HP Victus 16 Laptop का लैपटॉप आपको परफेक्ट शूट होगा।

कनेक्टिविटी

HP के लैपटॉप में Bluetooth 5.3, WIFI Network मौजूद है। चार्जिंग के लिए USB – C का पोर्ट दिया गया है। और भी कनेक्टिविटी के लिए  5 पोर्ट दिए गए है। जिसमे USB Type – A , HDMI 2.1 ,RJ45 LAN, 3.5 mm Audio Jack . इसमें माउस ,कीबोर्ड ,मोबाइल ,प्रिंटर को कनेक्ट किया जा सकता है ।

Gaming Performance 

यह अपने नाम के अनुरूप ही प्रदर्शन करता है। इस लैपटॉप पर दिनभर मल्टीटास्किंग और भारी कार्यों को सुचारू रूप से चलाया जा सकता है। यदि आप एक साथ कई एप्लीकेशन चलाते है, वीडियो एडिटिंग करते है या प्रोग्रामिंग करते है, तो लैपटॉप आपको निराश नहीं करेगा, इस मामले में यह एक प्रभावशाली लैपटॉप है।

लंबे गेमिंग सेशन के दौरान भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती  है। और hp victus laptop 16 सबसे अच्छी बात है कि डिवाइस 1 घण्टे तक खेलने के बाद भी फ्रेम रेट में ज्यादा गिरावट नहीं लाता , और ट्रेसिंग परफॉमेंस भी काफी अच्छी है। इस लैपटॉप में BGMI, Call Of Duty, Velorant, Cyberpunk, PUBG जैसे Heavy गेम्स आसानी से बिना किसी गिरावट के आप खेल सकते है।  आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इंस्टाल कर सकते हो , लैपटॉप में 16GB RAM और  ऐप्स के बीच सहजता से स्विच करने के लिए  512 GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसमें आप अपनी तस्वीर, वीडियो, ऑडियो, Games जैसी सामग्री और आसानी से स्टोर कर सकते हो।

स्टोरेज, कीमत और खरीदी कहा से करे 

HP Victus 16 Laptop के स्टोरेज की बात करे तो इसकी कैपेसिटी काफी हाई है इसमें 16GB DDR4 RAM  और 512 GB PCIe NVMe  SSD स्टोरेज दिया गया है । जिससे इसमें ज्यादा जीबी के गेम्स डॉक्यूमेंट्स और ऐप्स इंस्टॉल कर सकते है और ढेर सारी फाइल सेव की जा सकती है। फुल HD वीडियो को आसानी से एडिट कर सकते है ,फोटो एडिटिंग जैसे सॉफ्टवेयर को Simply चला सकते हो। साथ ही गेमिंग में भी सहजता बढ़ती है। 

 आप लैपटॉप उसकी साइट से रिटेल स्टोर्स और ई कॉमर्स वेबसाइट से खरीदी कर सकते है जहा पर अलग अलग डिस्काउंट, ऑफर्स आपको देखने मिल सकते है  ऑफिशियल वेबसाइट ,अमेज़न

निष्कर्ष 

hp victus laptop 16 बैटरी पावर, डिस्प्ले गेमिंग, परफॉमेंस, वीडियो streaming, वीडियो एडिटिंग या मल्टीटास्किंग कार्य, ग्राफिक्स जैसे कार्यो  की बात करे तो इसमें काफी स्मूथ,फास्ट बेहतर मोड पर किये जा सकते है।  जिससे काम आसानी से तुरन्त हो जाता है, जिसका कारण इसका प्रोसेसर व स्टोरेज है। दोनों ही हाई क्वालिटी वाले है जिससे बिना किसी रुकावट के फटाफट काम किया जा सकता है। ऐसे देखे तो इसमें जो फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन है उसी के अनुरूप कीमत भी देखने मिली है । 

FAQ

1 hp victus laptop 16 का Display की साइज कितनी है ?

   Laptop के Display की साइज 16 इंच का बड़ा Full HD Display स्क्रीन दिया गया है। 

2  लैपटॉप का बैटरी पावर कितना है ?

   लैपटॉप की बैटरी 83 Wh के साथ 200 W का चार्जर है।

3 क्या लैपटॉप multitasking Work कर सकता है ?

   हां बिल्कुल लैपटॉप के द्वारा मल्टीटास्किंग काम किया जा सकता है इसमें AMD Ryzen 7 5800H Processor CPU लगा है।  जो मल्टीटास्किंग को सपोर्ट करता है। 

4 hp victus laptop 16 को कैसे ख़रीदे ?

  इसको आप Online इसकी Official Website या E – Commerce वेबसाइट और रिटेल मार्किट से खरीद सकते हो।  जिन पर अलग अलग ऑफर और डिस्काउंट हो      सकते है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *